सेवा संकल्प अभियान: संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन

सेवा संकल्प अभियान: संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्यूरो चीफ…

dilip tripathi

भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतापगढ़ का लाल हुआ था शहीद

भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतापगढ़ का लाल हुआ था शहीद मातृभूमि रक्षा के लिये अपने प्राणों को…

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया, घटिया निर्माण से बड़े हादसे को न्योता

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पुलिया, घटिया निर्माण से बड़े हादसे को न्योता महमूदाबाद (सीतापुर)। जनपद के…

इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत

इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत

तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत

सुल्तानपुर।जिले की इसौली विधानसभा में सदर व बल्दीराय तहसीलों की कई प्रमुख बाजारे शामिल है।जिनमें प्रमुख रूप से बल्दीराय,कुड़वार,अलीगंज व धम्मौर प्रमुख है।कुड़वार,अलीगंज को नगर पंचायत बनाने की कवायद कई बार शुरू हुई लेकिन नेताओं की मांगे परवान नहीं चढ़ सकी।लिहाजा इसौली विधानसभा में अभी तक कोई भी बाजार नगर पंचायत नहीं बन सकी।
बता दे कि रियासत के समय से कुड़वार बहुत ही पुरानी बाजार है।जिसकी आबादी इसौली विधानसभा के सभी गांवों में सबसे ज्यादा है।कुड़वार ग्राम पंचायत में सबसे अधिक मतदाता भी है।पूर्व में इसे नगर पंचायत बनवाने की कवायद नेताओं द्वारा शुरू की गई थी लेकिन आज तक नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं मिल सका।दशक भर पहले विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय बाजार को तहसील का दर्जा मिला।तहसील बनने के बाद फायर ब्रिगेड बनाने का कार्य शुरू हुआ।लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक फायर ब्रिगेड का ऑफिस नहीं बन सका। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वलीपुर बाजार में फायर टेंडर खड़ी करके क्षेत्र में लगने वाली आग को बुझाया जाता है।वही बल्दीराय तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी आज तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं प्राप्त कर सकी।बल्दीराय थाने को कोतवाली को दर्जा नहीं मिला।जिला मुख्यालय से बल्दीराय मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज बस की भी व्यवस्था नहीं हो सकी।आने जाने वालों को या तो निजी साधन से सफर करना पड़ता है या डग्गामार वाहनों के सहारे दूरी तय करनी पड़ती है।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बल्दीराय में कट बनाने की मांग भी काफी दिनों से उठ रही है लेकिन अभी तक कोई उस पर भी अमल नहीं की गई।वही जिले की अन्य विधानसभाओं की बात करे तो लंभुआ विधानसभा में तहसील मुख्यालय लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में है।इसी तरह कादीपुर विधानसभा में कादीपुर तहसील मुख्यालय व दोस्तपुर कस्बा नगर पंचायत के रूप में कार्य कर रहा है। अब इसे इसौली की जनता का दुर्भाग्य समझे या जन प्रतिनिधियों की नाकामी कि अभी तक इसौली विधानसभा की किसी भी बड़े कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका।चुनाव में विकास की गंगा बहाने का वादा करने वाले नेताओं से इस बार इसौली की जनता सवाल जरूर पूछेगी।

अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील…

स्कूली बच्चों की घोर लापरवाही, मौत को दे रहे दावत

स्कूली बच्चों की घोर लापरवाही, मौत को दे रहे दावत सुल्तानपुर: शहर के ओमनगर क्षेत्र में…

02 से 05 मार्च तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में वॉक-इन सेवा अस्थायी रूप से स्थगित

02 से 05 मार्च तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में वॉक-इन सेवा अस्थायी रूप से स्थगित…

पूर्व छात्र गोष्ठी का हुआ आयोजन

पूर्व छात्र गोष्ठी का हुआ आयोजन   लक्ष्मणपुर प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के सगरा सुन्दरपुर मे स्थित…

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा “आपरेशन सिंदूर” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की बहादुर…

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें