भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतापगढ़ का लाल हुआ था शहीद

भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतापगढ़ का लाल हुआ था शहीद

मातृभूमि रक्षा के लिये अपने प्राणों को नेवछावर् कर दिए थे जवान मुरलीधर मौर्य

ऐसे शहीद देश भक्त जवान के परिजनों को शासन प्रशासन द्वारा आज तक नहीं मिला कोई सरकारी सुविधा

जिलाधिकारी से शहीद के परिजनों ने इस ओर ध्यान आकृष्ट करने की है मांग

भारत पाकिस्तान के युद्ध में शहीद हुए इन्फेंट्री ब्रिगेड के जवान मुरलीधर मौर्य के नाम से गांव में बनवाया जाय स्मारक गेट
प्रतापगढ़
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध जम्मू कश्मीर के राज्य के नियंत्रण और भारत पाकिस्तान के बीच की सीमा पर विवादों के कारण 1965 में यह युद्ध हुआ था जो इसे कश्मीर का दूसरा विश्व युद्ध कहा जाता है यह युद्ध अप्रैल 1965 के कच्छ के रण में शुरू हुई जो छोटी सड़कों से शुरू होकर अगस्त सितंबर 1965 में एक पूर्ण युद्ध में बदल गया था l इस युद्ध में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के शेखपुर अठगवा गाव निवासी इन्फेंट्री ब्रिगेड के कांस्टेबल जवान मुरलीधर मौर्य अपनी मातृभूमि रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह न करते हुए दुश्मनों से जंग लड़ते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए थे l मुरलीधर मौर्य एक सच्चे देशभक्त और साहसी जवान थे l उक्त बलिदानी देशभक्त के नाम इन्फेंट्री वीग्रेट के कमांडर यस यन एंटिया ने 16 सितंबर 1965 को एक शोक संवेदना पत्र शहीद के परिजनों के नाम भेजा था जिसमें शोक सम्वेदना ब्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बधाया है l तब से आज तक शहीद हुए जवान के परिजनों को कोई सरकार द्वारा सुविधाए मुहैया नहीं कराई गई l जिससे परिजन पूर्व प्रधानाध्यापक राम समुझ मौर्य, बंशीधर् मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य, सुरेश चंद्र मौर्य, सहित कई अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से एवं जिलाधिकारी को इस ओर ध्यान आकृष्ट करने हेतु मांग कि हैं कि शहीद मुरलीधर मौर्य के नाम से यादगार हेतु गांव में एक स्मारक गेट (प्रवेश द्वार) अति शीघ्र बनवाए जाए जिससे देश भक्ति की भावना लोगों में जागृति हो सके l

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें