डाल काटने की अनुमति में पूरा हरा पेड़ काटने का आरोप कुंडा के गडरियन का पुरवा में दिनदहाड़े कटान, वन विभाग से शिकायत

डाल काटने की अनुमति में पूरा हरा पेड़ काटने का आरोप

कुंडा के गडरियन का पुरवा में दिनदहाड़े कटान, वन विभाग से शिकायत

कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत कुंडा के गडरियन का पुरवा में हरे पेड़ की कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेड़ की डालें काटने की अनुमति की आड़ में लकड़ी ठेकेदार ने पूरा हरा पेड़ काट डाला। मामले की शिकायत वन विभाग के रेंजर आशीष सिंह से की गई है।मामले ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि अनुमति केवल डालों की कटाई के लिए थी, तो पूरा पेड़ कैसे काट दिया गया? क्या संबंधित अनुमति की शर्तों का उल्लंघन हुआ है? इन बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।अब देखना है कि वन विभाग मामले की जांच कर कटान की वास्तविक स्थिति का पता लगाता है या नहीं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें