कारोबार Archives - Naimish Today

ईपीएफओ ने लिया नया फैसला, अब एक साथ मिल सकेगी पेंशन, जाने इस खास खबर के बारे में
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपनी 29 और 30 जुलाई को होने वाली बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली की स्थापना के प्रस्ताव पर विचार के बाद इसे मंजूरी देगा। इस प्रणाली की स्थापना से देशभर में 73 लाख पेंशनभोगियों के खातों में पेंशन को एक बार में एक साथ स्थानांतरित किया जा सकेगा।अभी ईपीएफओ के 138 क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र के लाभार्थियों के खातों में पेंशन डालते हैं। ऐसे में पेंशनभोगियों को पेंशन अलग-अलग दिन और समय पर मिलती है।

एक सूत्र ने बताया कि ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 29 और 30 जुलाई को होने वाली बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा। सूत्र ने कहा कि इस प्रणाली की स्थापना के बाद पेंशन का वितरण 138 क्षेत्रीय कार्यालय के डेटाबेस के आधार पर किया जाएगा। इससे 73 लाख पेंशनभोगियों को एक साथ पेंशन दी जा सकेगी।

The post ईपीएफओ ने लिया नया फैसला, अब एक साथ मिल सकेगी पेंशन, जाने इस खास खबर के बारे में appeared first on Naimish Today.

पेट्रोल और डीजल को लेकर आया बड़ा अपडेट, आपका जानना है जरूरी
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर नया अपडेट सामने आया है. अपडेट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल में कोई बदलाव नहीं करने का आज लगातार 51वां दिन है. केंद्र सरकार की ओर से इससे पहले 21 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने का ऐलान किया गया था.

पेट्रोल और डीजल की कीमत घर पर बैठकर भी आसानी से जानी जा सकती है. इसके लिए अपने मोबाइल से SMS करना होगा. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत पता कर सकते हैं.

The post पेट्रोल और डीजल को लेकर आया बड़ा अपडेट, आपका जानना है जरूरी appeared first on Naimish Today.

जाने आज के पेट्रोल और डीजल की ताजा रेट
कोरोना की चौथी लहरों की आहट के बीच लोगों की दूसरी बड़ी चिंता पेट्रोल और डीजल के दाम ही हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें महंगाई की राह को मजबूत करती हैं।लगातार 20 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहने से लोगों को राहत है। ईंधन की कीमतों में लंबे समय से बदलाव न होने से लोगों की चिंता बढ़ रही है कि कहीं कीमतें एक साथ बढ़ी तो जेब पर कीमतें भारी पड़ जाएंगी। लगातर बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर लोग सुबह घर से निकलने से पहले ही बेचैन हो रहे हैं।

छह अप्रैल के बाद से ही तेल की महंगाई से समय राहत भरा रहा है। गुरुवार को लगातार 22 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। दूसरी ओर गुरुवार अप्रैल को लगातार 22 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में उत्‍तर प्रदेश में बढ़त दर्ज नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में पेट्रोल डीजल की कीमतें पखवारे भर से अधिक समय से वैसे ही बने हुए हैं। इस दौरान कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। डीजल के बढ़ रहे भाव की वजह से माल भाड़े में भी वृद्धि की चिंता कारोबारियों में शुरू हो गई है। माल भाड़े में इजाफा हुआ तो वस्‍तुओं और उत्‍पादों की कीमतों में इजाफे का खतरा मंडराने लगा है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया जा रहा है। वाराणसी के लिहाज से गुरुवार को लगातार 22 वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं होने से आम जनता ने राहत महसूस की है। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद से एमएलसी चुनाव के बीच पेट्रोल व डीजल के रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से फुटकर में पेट्रोल और डीजल के रेट में वृद्धि शुरू होने के बाद चिंता बढ़ने लगी थी। सरकार महंगाई से मुकाबले के लिए इनकी कीमतों में सुस्‍त इजाफा कर रही है ताकि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का मालभाड़ा में अधिक बढ़ोतरी हो रही है। छह अप्रैल को 80 पैसे प्रति लीटर वृद्धि के साथ पेट्रोल 106.06 और डीजल 97.63 रुपये प्रतिलीटर तक हो गया था। प्रीमियम रेंज में पेट्रोल 110.25 और प्रीमियम रेंज डीजल 100.95 रुपये प्रति लीटर है।

सीएनजी के दाम 8.60 व पीएनजी घरेलू सात रुपये बढ़े

पेट्रोल-डीजल की महंगाई की मार से मुक्त उपभोक्ता सीएनजी-पीएनजी के लगातार बढ़ते दाम के चलते बेबश होने का अनुभव करने लगे हैं। बीते 10 दिनों से वाराणसी में सीएनजी 8.60 रुपये और पीएनजी घरेलू सात रुपये महंगी हो गई। उपभोक्ताओं की मानें तो पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम की तरह गैसों की महंगाई से जूझना पड़ रहा है। बता दें कि एक अप्रैल के बाद से अभी तक सीएनजी और पीएनजी घरेलू के दो बार दाम बढ़ा दिए गए हैं।

दरअसल, प्रदूषण नियंत्रण और सस्ती दर के लिए सीएनजी और पीएनजी दोहरा लाभ पहुंचा रही हैं। लेकिन पेट्रोल-डीजल की तरह इन गैसों के बेलगाम होते दाम उपभोक्ताओं के लिए चिंता का कारण बनने लगे हैं। इनके दामों में कितना बढ़ोतरी होगी अभी कुछ भी कहना कठिन है। बढ़ते रहने का क्रम अगर इसकी प्रकार जारी रहा तो अगले एक महीने में सीएनजी 80 रुपये प्रतिकिलो के पार होगी। जबकि डीजल का दाम 97.63 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पेट्रोल 6 अप्रैल के बाद

The post जाने आज के पेट्रोल और डीजल की ताजा रेट appeared first on Naimish Today.

सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आई गिरावट, जाने रेट
सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम कीमतों के अनुरूप बुधवार को यहां स्थानीय बाजार में सोना 258 रुपये की गिरावट के साथ 51,233 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 51,491 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 327 रुपये की गिरावट के साथ 64,618 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 64,945 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विश्‍लेषकों के मुताबिक तरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,892 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.36 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, “सोने की कीमतों में बुधवार को COMEX पर हाजिर सोने की कीमत 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,892 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।”

The post सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आई गिरावट, जाने रेट appeared first on Naimish Today.

जाने आज के पेट्रोल के ताजा रेट
सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज लगातार 19वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था।हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है।

ब्रेंट क्रूड के दाम आज 103.92 डॉलर पर हैं औ

ब्रेंट क्रूड के दाम आज 103.92 डॉलर पर हैं और इनमें 2.73 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं नायमैक्स क्रूड की कीमत 99.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुकी है। हालंकि दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन अभी भी देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत शतक पार है। मालूम हो कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

The post जाने आज के पेट्रोल के ताजा रेट appeared first on Naimish Today.

NPS में निवेश कर उठाये कई फायदे, अधिक जानने के लिए पढ़े ये खबर
राष्ट्रीय पेंशन योजना/नेशनल पेंशन स्‍कीम (NPS) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सेवानिवृत्ति बचत योजना है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को तब वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, जब वे सक्रिय रूप से सेवानिवृत्ति के बाद निवेश अवधि के दौरान असाधारण कर लाभ अर्जित नहीं करते हैं। जब इसे पहली बार जनवरी 2004 में शुरू किया गया था, तब यह केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए खुला था। हालांकि, 2009 में, अनिवासी भारतीयों सहित भारत के सभी नागरिकों को शामिल करने के लिए इस योजना का विस्तार किया गया था। आज, कोई भी भारतीय नागरिक, भारत के किसी भी हिस्से या दुनिया के बाकी हिस्सों में रह रहा हो और उसकी उम्र 18 से 70 वर्ष की आयु के बीच हो तो वह इस योजना में निवेश कर सकता है।

एनपीएस को पेंशन फंड नियामक विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो निवेशकों को मानसिक सुकून और पारदर्शिता देता है। इस योजना में या तो छोटे नियमित भुगतान के माध्यम से या एकमुश्त राशि के माध्यम से निवेश करना काफी सरल है। हालांकि, इसमें एक शर्त यह है कि लॉक-इन अवधि निवेश के 5 वर्ष या सेवानिवृत्ति की आयु जो भी पहले हो, तक रहती है। योजना से समय से पहले निकासी की अनुमति केवल विशेष परिस्थितियों में ही दी जाती है।

The post NPS में निवेश कर उठाये कई फायदे, अधिक जानने के लिए पढ़े ये खबर appeared first on Naimish Today.

महंगाई दर मार्च में चार महीने के शीर्ष स्‍तर
WPI Inflation यानी भारत की थोक महंगाई दर मार्च में चार महीने के शीर्ष स्‍तर पर पहुंच गई और यह 14.55 फीसद रही। भले ही हाल में सब्जियों की कीमतों में थोड़ी नरमी दिखी हो लेकिन क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें और कमोडिटी के दाम बढ़ने से थोक महंगाई दर में उछाल दर्ज किया गया। सोमवार को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2021 के बाद से लगातार 12वें महीने थोक महंगाई दर दहाई अंकों में बनी हुई है।

इससे पहले थोक महंगाई दर (WPI Inflation) का ऐसा स्‍तर नवंबर 2021 में देखा गया था जब यह 14.87 फीसद के स्‍तर पर पहुंच गया था। फरवरी में थोक महंगाई दर 13.11 फीसद के स्‍तर पर थी। वहीं, पिछले साल के मार्च में यह 7.89 फीसद थी।

मार्च 2022 में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर घटकर 8.06 फीसद रही जो फरवरी में 8.19 फीसद थी। सब्जियों की महंगाई दर भी थोड़ी नरम हुई और यह फरवरी के 26.93 फीसद के मुकाबले 19.88 फीसद रही। वाणिज्‍य मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि ‘मार्च में महंगाई दर में बढ़ोतरी की प्राथमिक वजह क्रूड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मिनरल ऑयल, बेसिक मेटल्स आदि की कीमतों में बढ़ोतरी रही है। रूस-यूक्रेन विवाद की वजह से इनका सप्‍लाई चेन प्रभावित हुआ है।’

The post महंगाई दर मार्च में चार महीने के शीर्ष स्‍तर appeared first on Naimish Today.

मुफ्त सुविधा की योजनाओं से कई राज्‍य भारी वित्तीय दबाव में
आमदनी उठन्नी, खर्चा रुपैया .. की कहावत अब कई राज्यों पर पूरी तरह सटीक बैठने लगी है। खासकर तब जबकि राजनीतिक लाभ के लिए मुफ्त गिफ्ट और मुफ्त मे सुविधाएं देने की योजनाएं बढ़ने लगी हैं। इस बात का खुलासा एसबीआई इकोरैप की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई राज्य लोन को माफ करने, पेंशन की पुरानी स्कीम व कई अन्य मुफ्त की योजनाएं चलाने की घोषणाएं कर रही हैं जो राज्यों के लिए आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है। इन राज्यों को सोच-समझकर तार्किक रूप से खर्च करना चाहिए क्योंकि मुफ्त की योजना चलाने के चक्कर में ये राज्य अपनी राजस्व प्राप्ति से अधिक खर्च कर रहे हैं।

इकोरैप की रिपोर्ट में उदाहरण के तौर पर बताया गया है कि तेलंगाना अपनी राजस्व प्राप्ति का 35 फीसद हिस्सा मुफ्त की योजनाओं व लोकलुभावन स्कीम पर खर्च करता है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल जैसे राज्य राजस्व प्राप्ति का 5-19 फीसद मुफ्त की योजनाओं पर खर्च करते हैं। छत्तीसगढ़ ने हाल ही में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणा की है। सिर्फ टैक्स से होने वाले वाली कमाई की बात करें तो ये राज्य टैक्स से होने वाली कमाई का 63 फीसद तक मुफ्त की योजनाओं पर खर्च कर देते हैं।

The post मुफ्त सुविधा की योजनाओं से कई राज्‍य भारी वित्तीय दबाव में appeared first on Naimish Today.

पेट्रोल के रेट में हुआ बदलाव, जाने यहां
मार्च से अप्रैल के शुरुआती दिनों तक बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों में अब ब्रेक लग गया है। नवंबर के बाद मार्च में पेट्रो मूल्य वृद्धि शुरू हुई तो रुकने का नाम ही नही ले रही थी और लगातार चौदह बार में पेट्रोल में दस रुपए और डीजल में दस रुपए तक का इजाफा हुआ।लेकिन अब लगभग 12 दिन हो गए हैं लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, ग्राहकों को अभी राहत नहीं मिली है। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि पेट्रोल डीजल के दामों में कुछ कमी आएगी। इससे पहले गुरुवार को तेल कंपनियों ने कोई वृद्धि नहीं की थी और पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हैं। कानपुर शहर में पेट्रोल का दाम 104.96 रुपये प्रतिलीटर और डीजल का दाम 96.54 रुपये प्रतिलीटर है।

इस लिए बनी हुई है स्थिरता

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से दाम नहीं बढ़ रहे है। इसलिए पेट्रो कीमतों में स्थिरता दिख रही है। लेकिन तेल कंपनियाें ने पेट्रोलियम पदार्थो के दाम कम नहीं किए है। बल्कि कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद उनके दामों को स्थिर कर रखा है। अब तक बढ़ी पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों का असर तो सड़क से रसोई तक पड़ ही रहा है। पेट्रोलियम पदार्थो के दाम न बढ़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिलना स्वाभाविक है। लेकिन रोजाना जरूरत वाली चीजों से लेकर अन्य पदार्थो के दामों मे तो इजाफा हो गया है।

मार्च और अप्रैल में इस तरह बढ़े दाम

तिथि- पेट्रोल- डीजल

16 अप्रैल- 104.96- 96.54

15 अप्रैल- 104.96- 96.54

14 अप्रैल- 104.96- 96.54

13 अप्रैल- 104.96- 96.54

12 अप्रैल- 104.96- 96.54

11 अप्रैल- 104.96- 96.54

10 अप्रैल- 104.96- 96.54

9 अप्रैल- 104.96- 96.54

8 अप्रैल- 104.96- 96.54

7 अप्रैल- 104.96- 96.54

6 अप्रैल- 104.96- 96.54

5 अप्रैल- 104.16- 95.74

4 अप्रैल- 103.36- 94.94

3 अप्रैल- 102.97- 94.54

2 अप्रैल- 102.17- 93.73

1 अप्रैल- 101.37- 92.93

The post पेट्रोल के रेट में हुआ बदलाव, जाने यहां appeared first on Naimish Today.

पीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी, जाने रेट
भारतीय प्राकृतिक गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने घरेलू गैस (पीएनजी) के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। बुधवार को गैस वितरण कंपनी के ओर से की गई घोषणा के मुताबिक घरेलू गैस के दामों में 4.25 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी की गई है। गैस के बढ़े हुए दाम गुरुवार से प्रभावी होंगे। हाल के दिनों में कंपनी द्वारा तीसरी बाद गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।गुरुवार से पीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें प्रभावी होंगी। जिसके चलते घरेलू गैस उपभोक्ताओं को दिल्ली में पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति यूनिट और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 45.96 रुपये प्रति यूनिट देय होगी। जबकि गुरुग्राम में लोगों को 44.06 रुपये प्रति एससीएम के दाम देने होंगे।

The post पीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी, जाने रेट appeared first on Naimish Today.