पेट्रोल के रेट में हुआ बदलाव, जाने यहां

मार्च से अप्रैल के शुरुआती दिनों तक बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों में अब ब्रेक लग गया है। नवंबर के बाद मार्च में पेट्रो मूल्य वृद्धि शुरू हुई तो रुकने का नाम ही नही ले रही थी और लगातार चौदह बार में पेट्रोल में दस रुपए और डीजल में दस रुपए तक का इजाफा हुआ।लेकिन अब लगभग 12 दिन हो गए हैं लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, ग्राहकों को अभी राहत नहीं मिली है। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि पेट्रोल डीजल के दामों में कुछ कमी आएगी। इससे पहले गुरुवार को तेल कंपनियों ने कोई वृद्धि नहीं की थी और पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हैं। कानपुर शहर में पेट्रोल का दाम 104.96 रुपये प्रतिलीटर और डीजल का दाम 96.54 रुपये प्रतिलीटर है।

 

इस लिए बनी हुई है स्थिरता

 

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से दाम नहीं बढ़ रहे है। इसलिए पेट्रो कीमतों में स्थिरता दिख रही है। लेकिन तेल कंपनियाें ने पेट्रोलियम पदार्थो के दाम कम नहीं किए है। बल्कि कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद उनके दामों को स्थिर कर रखा है। अब तक बढ़ी पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों का असर तो सड़क से रसोई तक पड़ ही रहा है। पेट्रोलियम पदार्थो के दाम न बढ़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिलना स्वाभाविक है। लेकिन रोजाना जरूरत वाली चीजों से लेकर अन्य पदार्थो के दामों मे तो इजाफा हो गया है।

 

मार्च और अप्रैल में इस तरह बढ़े दाम

 

तिथि- पेट्रोल- डीजल

 

16 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

15 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

14 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

13 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

12 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

11 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

10 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

9 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

8 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

7 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

6 अप्रैल- 104.96- 96.54

 

5 अप्रैल- 104.16- 95.74

 

4 अप्रैल- 103.36- 94.94

 

3 अप्रैल- 102.97- 94.54

 

2 अप्रैल- 102.17- 93.73

 

1 अप्रैल- 101.37- 92.93

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: