दृढ़ संकल्प और मजबूत मनोबल से ही मिलती है सफलता : डीएम ईशा प्रिया

दृढ़ संकल्प और मजबूत मनोबल से ही मिलती है सफलता : डीएम ईशा प्रिया

नैमिष टुडे ब्यूरो
अम्बेडकरनगर / कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प और मजबूत मनोबल जरूरी है। जब व्यक्ति ठान लेता है तो पूरी दुनिया उसके प्रयासों में मददगार बन जाती है। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए अवसर का इंतजार करने के बजाय स्वयं पहल करनी चाहिए। सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का भी आह्वान किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजलाल सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें