कन्नौज Archives - Naimish Today

हर हाथ में तिरंगा हर दिल में देशभक्ति हीरालाल कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा रैली
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

छिबरामऊ, कन्नौज ।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के प्रतिष्ठित हीरालाल वी.एन. इंटर कॉलेज में देशभक्ति के उल्लास के बीच भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट और स्काउट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेटों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली में ‘युवा भारत’ के वालंटियर्स भी विशेष बैनर के साथ शामिल हुए और युवाओं को देशप्रेम का संदेश दिया।

आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), अवर अभियंता (जेई) तथा पूर्व प्रबंधक आलोक गुप्ता मौजूद रहे। रैली के सफल संयोजन और संचालन में मेजर संदीप कुमार माधव, वीरेंद्र कुमार वर्मा, अजय कुमार चौरसिया, अभिषेक मिश्रा, हेमलता, प्रिया मिश्रा और प्रभात कुमार शुक्ला सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

तिरंगा रैली के बाद विद्यालय परिसर में छिबरामऊ कोतवाली से पहुंची पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को महिला अधिकारों, सुरक्षा नियमों, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। तिरंगा रैली और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के संदेशों से गूंजता रहा।

The post हर हाथ में तिरंगा हर दिल में देशभक्ति हीरालाल कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा रैली appeared first on Naimish Today.

राष्ट्रीय सनातन संस्कृति की टीम ने घायल बछड़े को उपचार दिलाकर गौशाला पहुंचाया
ऋषभ दुबे/ नैमिष टुडे

छिबरामऊ । नगर के पूर्वी बाईपास स्थित किडजी स्कूल के सामने मंगलवार रात करीब 9 बजे एक गाय का बछड़ा घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय सनातन संस्कृति से जुड़े कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। नगर अध्यक्ष उत्तम गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने पशु चिकित्सक को बुलाकर बछड़े का उपचार कराया।

उपचार के उपरांत बछड़े को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया गया। इस दौरान सागर शाक्य, कृष्णा सक्सेना, दीपक कुमार, मोहित कुमार निखिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों ने इस मानवीय कार्य की सराहना की।

The post राष्ट्रीय सनातन संस्कृति की टीम ने घायल बछड़े को उपचार दिलाकर गौशाला पहुंचाया appeared first on Naimish Today.

राज्य महिला आयोग सदस्य ने सखी वन स्टाप सेटेर जन सुनाबाई कार्यक्रम आयोजित किया गया
राज्य महिला आयोग सदस्य ने सखी वन स्टाप सेटेर जन सुनाबाई कार्यक्रम आयोजित किया गया

कन्नौज। राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय के द्वारा सखी वन स्टाप सेटेर जन सुनाबाई कार्यक्रम रखा गया जिसमें हमारी NJO महिला सशक्तिकरण समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा सममिति किया गया महिला सशक्तिकरण समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा संघर्ष सील महिलाओं को राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय जी अवगत कराया गया घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलो को न्याय दिला ने का अनुशासन दिया निधान जली संध्या नेहा मानानीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी के निर्देश पर सरे पदाधिकारी उपस्थित हुए कानपुर मंडल प्रभारी अर्चना जिला अधयक्ष निशा कंचन जिला महामंत्री कंचन विधानसभा अध्यक्ष नीतू सिंह कन्नौज सदर ब्लॉक महामंत्री रामबेटी संतोष कुमारी सौरिख ब्लॉक अध्यक्ष सपना यादव आदि

The post राज्य महिला आयोग सदस्य ने सखी वन स्टाप सेटेर जन सुनाबाई कार्यक्रम आयोजित किया गया appeared first on Naimish Today.

आपदा मित्रों ने बढ़कर लिया हिस्सा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का किया अभ्यास
आपदा मित्रों ने बढ़कर लिया हिस्सा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का किया अभ्यास

पराक्रम दिवस केअवसर पर पुलिस लाइन से लेकर पूरे शहर तक प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस आपदा प्रशिक्षु व अन्य लोगों की सहभागिता से एक मॉक ड्रिल और 15 मिनट का ब्लैकआउट किया गया।

इस अभ्यास में हाल ही में प्रशिक्षण लेकर आए आपदा प्रशिक्षुओं ने पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अभ्यास किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, चीफ वार्डन प्रवीण कुमार टंडन, आपदा विशेषज्ञ जय लक्ष्मी पांडेय सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

स्वयंसेवक के रूप में अभ्यास कर रहे आपदा मित्र विकास,लोकेश ने बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा जिसका प्रयोग आज के अभ्यास के उपरांत स्वयंसेवक के रूप में आम जनमानस की मदद करने में करूंगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें, टी एस आई अफ़ाक खान ने कार्यक्रम का किया संचालन, सिविल डिफेंस कंप्यूटर ऑपरेटर विकास यादव ने बताया कि शुक्रवार को मॉक ड्रिल के दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश सुरक्षा बल व फायर ब्रिगेड ने की।

ब्लैक आउट घोषित होते ही अंधेरे में डूबा शहर शाम 6 बजे जैसे ही ब्लैकआउट की घोषणा हुई, पूरा शहर 15 मिनट के लिए अंधेरे में डूब गया। बाजारों, घरों और प्रतिष्ठानों ने स्वेच्छा से लाइटें बंद कर प्रशासन का सहयोग किया। ब्लैकआउट के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शहर में पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

The post आपदा मित्रों ने बढ़कर लिया हिस्सा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का किया अभ्यास appeared first on Naimish Today.

दीपावली पर हर्ष फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी बाप बेटे पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया
ऋषभ दुबे/ नैमिष टुडे

छिबरामऊ कन्नौज। दीपावली के पावन त्योहार पर जश्न मनाना एक समाजवादी पार्टी नेता को भारी पड़ गया। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सपा नेता विवेक यादव ने जश्न में की गई हर्ष फायरिंग से न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि खुद को मुसीबत में भी डाल लिया।

त्योहार की रात विवेक यादव ने खुलेआम असलहे से कई राउंड फायरिंग की। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में विवेक यादव को बंदूक से फायर करते हुए साफ देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब विवेक यादव से पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त असलहा सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी ने कहा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाया गया है। विवेक यादव और उनके पिता सुरेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी स्थिति में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि राजनीतिक पहचान का हवाला देकर कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता। दीपावली जैसे पवित्र त्योहार पर इस तरह की हरकतें न केवल कानूनी अपराध हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं।

स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा की है। एक निवासी ने कहा, “नेताओं को समाज के सामने जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करना चाहिए, लेकिन जब वही कानून तोड़ेंगे तो जनता क्या सीखेगी

फिलहाल पुलिस ने विवेक यादव की फायरिंग का वीडियो साइबर सेल को भेजकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

The post दीपावली पर हर्ष फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी बाप बेटे पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया  appeared first on Naimish Today.

मिशन शक्ति टीम ने सिटी चिल्ड्रन एकेडमी में दी कानूनी जानकारी
हिमांशु द्विवेदी/नैमिष टुडे

छिबरामऊ। महिलाओ एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति टीम ने कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र के सिटी चिल्ड्रन एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को कोतवाली छिबरामऊ की मिशन शक्ति टीम इंस्पेक्टर ब्रजपाल,सब इंस्पेक्टर अंकिता तिवारी,कांस्टेबल शिवानी पाराशर,पूजा अवस्थी द्वारा सिटी चिल्ड्रन एकेडमी थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज में पहुंचकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान — नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया गया।

टीम ने उपस्थित छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी —

वीमेन पावर लाइन 1090, UP112, ऑपरेशन कवच, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 155260 और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के तरीके, सोशल मीडिया पर सतर्कता, व किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस सहायता लेने के अधिकारों पर प्रकाश डाला।

टीम ने महिलाओं और छात्राओं से कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान टीम द्वारा किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाना रहा।

The post मिशन शक्ति टीम ने सिटी चिल्ड्रन एकेडमी में दी कानूनी जानकारी appeared first on Naimish Today.

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद कन्नौज में महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक
ऋषभ दुबे/नैमिष टुडे

कन्नौज। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के उद्देश्य से जनपद कन्नौज में जागरूकता कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के सेंट जेवियर स्कूल में क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 प्रियंका वाजपेई, महिला थाना पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं और अध्यापकों को मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में छात्राओं को एक लघु फिल्म भी दिखाई गई और छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181, 1930, 1076, 1098 के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के नेतृत्व में सिटी चिल्ड्रन एकेडमी में छात्राओं व अध्यापकों को नारी सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।

क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह एवं थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने आर.एस. इंटर कॉलेज तिर्वा में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया।

थाना तालग्राम पर तैनात मिशन शक्ति टीम ने प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद में जाकर छात्राओं को नारी सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जागरूकता दी।

थाना गुरसहायगंज की टीम ने जेपी एजुकेशन इंटर कॉलेज में,

थाना इंदरगढ़ टीम ने क्रांतिकारी इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर में,

थाना विशुनगढ़ की टीम ने श्रीलाल सहाय चौरसिया विद्यालय में,

और थाना ठठिया की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सुरसी में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किऐ।

जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर बाजारों, मंदिरों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की।

टीमों ने वीमेन पावर लाइन

1090,

यूपी-112,

महिला हेल्पलाइन 181,

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,

चाइल्ड लाइन 1098,

साइबर हेल्पलाइन 1930

सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।

सभी थानों पर गठित महिला सुरक्षा दलों द्वारा ग्राम चौपालों, विद्यालयों, कॉलेजों एवं बाजारों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं कानूनी अधिकारों के विषय में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पम्पलेट वितरित कर दी गई तथा मिशन शक्ति केंद्रों के कार्य, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं से अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य हर महिला और बालिका को न सिर्फ सुरक्षित रखना बल्कि उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। इस अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।

The post मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद कन्नौज में महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक appeared first on Naimish Today.

उप जिलाधिकारी का आदेश थाना पुलिस से ठेंगे से,आदेश लागू करवाने के लिए पीड़ित अधिकारियों की चौखट चूमने को मजबूर ब्रिटिश कालीन तानाशाही रवैए से बाहर नहीं आई विशुनगढ़ थाना पुलिस पीड़ित की ज़मीन पर दबंग कर रहे कब्जा, एसडीएम के स्टे आदेश की धज्जियाँ,पीड़ित बोला पुलिस दबंगों के साथ, मेरी जान को खतरा
ऋषभ दुबे/ नैमिष टुडे

विशुनगढ़‌। सिंहपुर गांव निवासी सुदेश सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही दबंग नाहर सिंह और उसके समर्थक उसकी पैतृक जमीन पर की जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं,जबकि प्रशासनिक स्तर पर जारी स्टे ऑर्डर और एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।पीड़ित ने पुलिस पर रुपये लेकर दबंगों की मदद करने और सुनवाई से इन्कार करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित सुदेश ने कहा कि उनके पिता को भी नाहर सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।अब उसी जमीन पर वह और उसके लोग पहुंच कर गुंडागर्दी के बल पर कब्जा कर रहे हैं।जब सुदेश ने पुलिस से मदद मांगी तो उन्होंने सुनवाई नहीं की, वहीं एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगाने पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी हुआ परन्तु एसडीएम के आदेश के बावजूद स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही नहीं की।

सुदेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नाहर सिंह ने उन्हें और उनकी परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उन पर गोली चलाने का भी प्रयास किया और उन्हीं की धमकियों के चलते वह वर्तमान में अपनी पैतृक जमीन से दूर मोहम्दाबाद में रहने को मजबूर हैं। सुदेश ने कहा कि नाहर सिंह ने कहा — जैसे तुम्हारे पिता को मार दिया वैसे तुम्हें भी मार देंगे।

पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दबंगों की सहायता कर रही है और गरीबों के हित की सुनवाई नहीं करती। सुदेश का कहना है कि पुलिस ने दबंगों से पैसे ले लिए और उसी के कारण उनके मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही। पूरा मामला विशुनगढ़ थाने के मिघौली मौजा का है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यदि उच्च स्तर पर तुरंत जांच व सुरक्षा नहीं दी गई तो उनकी जान को गंभीर खतरा है।

खौफ के साये में जी रहे पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार न्याय की गुहार लगाई, पर सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने कहा यदि उनकी सुनवाई न हुई तो वह एसडीएम आवास के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने तक पर उतर आएंगे। यह बयान इलाके में चिंता और भावनात्मक स्थिति की गंभीरता दर्शाता है।

स्थानीय लोगों और पीड़ित ने जिलाधिकारी व पुलिस महानिदेशक से तत्काल हस्तक्षेप, निष्पक्ष जांच और पीड़ित की व्यक्तिगत सुरक्षा की मांग की है। सुदेश ने न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि यदि उनकी आवाज़ दबती रही तो वे आत्म दाह करने को मजबूर होंगे।

वहीं इस मामले में जब थाना प्रभारी राधेश्याम से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी का आदेश उन्हें मिला ही नहीं।

The post उप जिलाधिकारी का आदेश थाना पुलिस से ठेंगे से,आदेश लागू करवाने के लिए पीड़ित अधिकारियों की चौखट चूमने को मजबूर  ब्रिटिश कालीन तानाशाही रवैए से बाहर नहीं आई विशुनगढ़ थाना पुलिस  पीड़ित की ज़मीन पर दबंग कर रहे कब्जा,  एसडीएम के स्टे आदेश की धज्जियाँ,पीड़ित बोला पुलिस दबंगों के साथ, मेरी जान को खतरा appeared first on Naimish Today.

अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास,पुलिस सतर्क।
हिमांशु द्विवेदी/ नैमिष टुडे

छिबरामऊ। जनपद की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ शरारती तत्वों ने देर रात एक धार्मिक स्थल मंदिर पर पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कुछ युवक पत्थरबाज़ी के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और CCTV में दिख रहे पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की साजिश और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

घटना के दौरान मौके पर भीड़ और मौजूद पुलिस बल के बीच हल्की नोक झोंक की भी जानकारी सामने आई है,हालांकि पुलिस ने संयम और सतर्कता के साथ स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया।

वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी,किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस घटना के बाद पूरे छिबरामऊ क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

वहीं इस मामले में स्थानीय निवासी मनोज दीक्षित के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

The post अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास,पुलिस सतर्क। appeared first on Naimish Today.

शक्ति दीदी शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी पहुंचीं वहां, जहां अब तक नहीं पहुंचा कोई – महिलाओं को किया जागरूक, दिल भी जीता
हिमांशु द्विवेदी) नैमिष टुडे

छिबरामऊ कन्नौज। शक्ति दीदी शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी पहुंचीं वहां, जहां अब तक नहीं पहुंचा कोई – महिलाओं को किया जागरूक, दिल भी जीता

मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता की अलख जगाने में जुटी शक्ति दीदी शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी ने एक अनूठी मिसाल पेश की है।

इस बार उन्होंने कदम रखा छिबरामऊ नगर की इंद्रा आवास कॉलोनी में — एक ऐसा इलाका जहां शायद ही कभी कोई पुलिस कर्मी जनजागरूकता अभियान लेकर गया हो।

शक्ति दीदीयों ने वहां पहुंचकर न केवल महिलाओं को नारी सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि अपनी संवेदनशीलता और सौम्य व्यवहार से स्थानीय महिलाओं का दिल भी जीत लिया।

महिलाओं ने पहली बार पुलिस को अपने बीच मित्र की तरह पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और अपने अनुभव भी साझा किए।

कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र में आयोजित इस चौपाल में महिला कॉन्स्टेबल शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में महिलाओं को एकत्र कर मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए निम्न हेल्पलाइनों का उपयोग किया जा सकता है –

1090  वीमेन पावर लाइन

UP 112  पुलिस आपात सेवा

181  महिला हेल्पलाइन

1076  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098 चाइल्ड लाइन

155260/ 1930  साइबर क्राइम रिपोर्टिंग

महिलाओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, एवं आत्मरक्षा से जुड़े अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

शक्ति दीदीयों ने समझाया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय कानून का सहारा लें और पुलिस को तुरंत सूचना दें।

इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की शक्ति दीदी अभियान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जन-जन तक पहुंचने और विश्वास अर्जित करने की सच्ची मुहिम है।

The post शक्ति दीदी शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी पहुंचीं वहां, जहां अब तक नहीं पहुंचा कोई – महिलाओं को किया जागरूक, दिल भी जीता appeared first on Naimish Today.