दीपावली पर हर्ष फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी बाप बेटे पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया 

ऋषभ दुबे/ नैमिष टुडे 

छिबरामऊ कन्नौज। दीपावली के पावन त्योहार पर जश्न मनाना एक समाजवादी पार्टी नेता को भारी पड़ गया। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सपा नेता विवेक यादव ने जश्न में की गई हर्ष फायरिंग से न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि खुद को मुसीबत में भी डाल लिया।

त्योहार की रात विवेक यादव ने खुलेआम असलहे से कई राउंड फायरिंग की। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में विवेक यादव को बंदूक से फायर करते हुए साफ देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब विवेक यादव से पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त असलहा सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी ने कहा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में आरोप सही पाया गया है। विवेक यादव और उनके पिता सुरेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। किसी भी स्थिति में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि राजनीतिक पहचान का हवाला देकर कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता। दीपावली जैसे पवित्र त्योहार पर इस तरह की हरकतें न केवल कानूनी अपराध हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती हैं।

स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा की है। एक निवासी ने कहा, “नेताओं को समाज के सामने जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करना चाहिए, लेकिन जब वही कानून तोड़ेंगे तो जनता क्या सीखेगी

फिलहाल पुलिस ने विवेक यादव की फायरिंग का वीडियो साइबर सेल को भेजकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें