
ऋषभ दुबे/ नैमिष टुडे
छिबरामऊ । नगर के पूर्वी बाईपास स्थित किडजी स्कूल के सामने मंगलवार रात करीब 9 बजे एक गाय का बछड़ा घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय सनातन संस्कृति से जुड़े कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। नगर अध्यक्ष उत्तम गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने पशु चिकित्सक को बुलाकर बछड़े का उपचार कराया।
उपचार के उपरांत बछड़े को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया गया। इस दौरान सागर शाक्य, कृष्णा सक्सेना, दीपक कुमार, मोहित कुमार निखिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस मानवीय कार्य की सराहना की।