
रामकथा समापन के पश्चात कन्या भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नैमिष टुडे /डॉ. अभय शुक्ला
प्रतापगढ़ ।जन कल्याण एवं विघ्न बाधाओं से निजात दिलाने के उद्देश्य से लालगंज तहसील अंतर्गत स्थानीय बाजार सगरा सुन्दरपुर में स्थित बाबा नर्वदेश्वर धाम प्रांगण मे रामकथा समापन के पश्चात कन्या भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें क्षेत्र की देवी स्वरूपा 351 कन्याओ विधिवत भोजन के पश्चात दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी संजय शुक्ल ने बताया कि कन्या भोजन से मनुष्य समस्त विघ्न बाधाओं से मुक्त हो जाता है।सह संयोजक उमेश तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन अत्यंत पुण्य एवं लाभकारी होते हैं।कन्या भोजन कार्यक्रम का संचालन कर रहे रत्नाकर त्रिपाठी ने देवी स्वरूपा कन्याओं को दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद ग्रहण किया।संयोजक राजेन्द्र मिश्र ने समस्त धर्मानुरागी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर भोला नाथ तिवारी,चंद्रशेखर तिवारी,शिव शंकर शुक्ल,महंथ दुबे, गुड्डू शर्मा,रामकरन विश्वकर्मा,सुरेश मिश्र,श्याम जी जायसवाल,संतोष तिवारी,राजेश मिश्र रज्जन,रोशन तिवारी,अरविन्द दुबे,लालजी जायसवाल,संजीव त्रिपाठी,आनंद मोदनवाल,शाश्वत मिश्र,कुलदीप तिवारी समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।