रमजान बरकत वाला महीना है- अजीम

रमजान बरकत वाला महीना है- अजीम

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के हंडौर डीह स्थित गौसिया सुन्नी जामा मस्जिद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 वें रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। अधिवक्ता अजीमुद्दीन खान ने कहा कि रमजान बरकत वाला महीना है। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और कुरआन पाक की तिलावत करते हैं। वहीं अधिवक्ता इमरान खान सिब्बू ने बताया कि इसी पवित्र महीने में कुरआन पाक नाजिल हुआ था।अधिवक्ता अशरफ बेग ने कहा कि रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। आजाद ने बताया कि इफ्तार के समय नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी रोजा रखा और अजान के बाद रोजा खोला। इफ्तार कार्यक्रम में ग्राम सभा के अनेक लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सद्दाम बेग, शकील, साबिर अली, आयान अशरफ, रमजान, सफीक, रेहान, खुर्शीद, दिलशाद, दानिश, इरफान, खलीक, महफूज, खलील अहमद, सैफ, आमिर, मुंशी रजा, तौफीक, जुनेद वकील, शमीम, निजाम सहित गौसिया सुन्नी जामा मस्जिद के इमाम जैनुल आब्दीन एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें