अकेला परिणय कुंज का हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती व बेहतर सुविधा

अकेला परिणय कुंज का हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती व बेहतर सुविधा

लालगंज, प्रतापगढ़। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन लालगंज क्षेत्र के उमापुर गामव में अकेला परिणय कुंज का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ।आचार्य रमेश चन्द्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ याज्ञिक अनुष्ठान कराकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। व्यवस्थापक डॉ. रामसमुझ मिश्र अकेला ने बताया कि बदलते परिवेश, सामाजिक आवश्यकताओं, आर्थिक तंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घटती दरवाजे की भूमि को ध्यान में रखते हुए इस परिणय कुंज की स्थापना का निर्णय लिया गया है। यह कुंज हरिओम विकास समिति उमापुर द्वारा हरिओम इंटर कॉलेज परिसर में संचालित किया जाएगा, जिससे समाज को सस्ती व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विद्यालय के विकास में भी सहयोग मिलेगा।उन्होंने बताया कि यहां गोदभराई, वरिछा, तिलकोत्सव, विवाह व जन्मोत्सव जैसे कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सुरक्षा, पार्किंग और प्राकृतिक वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आगामी अगहन माह अर्थात नवम्बर से बुकिंग प्रारंभ करने की योजना है। भूमि पूजन के अवसर पर हरिओम मिश्र, अधिराज धुरिया, अमित कोरी, राजा शुक्ला, सुशीला वर्मा, मीना वर्मा, मधु सरोज, किरन वर्मा और सूरज मिश्र सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें