भारतीय नववर्ष पर हरिहर मंदिर में गूंजे देवी भक्ति के स्वर, मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा

भारतीय नववर्ष पर हरिहर मंदिर में गूंजे देवी भक्ति के स्वर, मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा

लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार संगठन के तत्वावधान में हरिहर मंदिर, लालगंज में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दुर्गा चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इसके उपरांत मां विंध्यवासिनी का पूजन, अर्चन एवं माल्यार्पण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गुंजायमान रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र मधुबनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय शुक्ल, समाजसेवी एवं राष्ट्रीय विधिक सलाहकार आलोक मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष प्रतापगढ़ ललित त्रिपाठी, अंजय पांडेय, मनीष पांडेय, लल्लू पांडेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ते हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें