
सादगी,विनम्रता कर्मठता के मिशाल है – राहुल चौबे जी
रुद्रप्रयाग – जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे जी सादगी,विनम्रता,कर्मठता के मिशाल है उक्त विचार ऑल मीडिया प्रेस एसोशिएशन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व श्रीराम सेवा संस्थान ट्रस्ट के सचिव अनुराग तिवारी ने केदारनाथ धार्मिक यात्रा के दौरान राहुल चौबे जी के मिले आत्मीय व्यवहार और सहयोग के लिए आभार ज्ञापित करते हुए कही।आगे कहा कि राहुल जी की सादगी और विनम्रता उनके व्यक्तित्व के आभूषण है।उनका कोमल हृदय और विनम्र स्वभाव उनकी असली ताकत है।विनम्रता किसी भी मनुष्य के व्यक्तित्व का आभूषण होता है।इसके माध्यम से हमारा व्यक्तित्व खूबसूरत बनता है,क्योंकि विनम्रता के कारण ही हम दूसरों से आत्मीय रूप से जुड़ पाते हैं।हमारे धर्मग्रंथों का एक मूलमंत्र है: जो नम्र होकर झुकते हैं,वही ऊपर उठते हैं। विनम्रता न केवल हमारे व्यक्तित्व में निखार लाती है, बल्कि कई बार सफलता का कारण भी बनती है। विनम्रता के कारण जो सम्मान मिलता है,उसका एक अलग महत्व है।राहुल जी के मन की कोमलता और व्यवहार में विनम्रता उनकी एक बड़ी शक्ति है।