शक्ति दीदी शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी पहुंचीं वहां, जहां अब तक नहीं पहुंचा कोई – महिलाओं को किया जागरूक, दिल भी जीता

हिमांशु द्विवेदी) नैमिष टुडे 

छिबरामऊ कन्नौज। शक्ति दीदी शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी पहुंचीं वहां, जहां अब तक नहीं पहुंचा कोई – महिलाओं को किया जागरूक, दिल भी जीता

मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता की अलख जगाने में जुटी शक्ति दीदी शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी ने एक अनूठी मिसाल पेश की है।

इस बार उन्होंने कदम रखा छिबरामऊ नगर की इंद्रा आवास कॉलोनी में — एक ऐसा इलाका जहां शायद ही कभी कोई पुलिस कर्मी जनजागरूकता अभियान लेकर गया हो।

शक्ति दीदीयों ने वहां पहुंचकर न केवल महिलाओं को नारी सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, बल्कि अपनी संवेदनशीलता और सौम्य व्यवहार से स्थानीय महिलाओं का दिल भी जीत लिया।

महिलाओं ने पहली बार पुलिस को अपने बीच मित्र की तरह पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और अपने अनुभव भी साझा किए।

कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र में आयोजित इस चौपाल में महिला कॉन्स्टेबल शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में महिलाओं को एकत्र कर मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए निम्न हेल्पलाइनों का उपयोग किया जा सकता है –

1090  वीमेन पावर लाइन

UP 112  पुलिस आपात सेवा

181  महिला हेल्पलाइन

1076  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098 चाइल्ड लाइन

155260/ 1930  साइबर क्राइम रिपोर्टिंग

महिलाओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, एवं आत्मरक्षा से जुड़े अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

शक्ति दीदीयों ने समझाया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय कानून का सहारा लें और पुलिस को तुरंत सूचना दें।

इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की शक्ति दीदी अभियान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जन-जन तक पहुंचने और विश्वास अर्जित करने की सच्ची मुहिम है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें