
हिमांशु द्विवेदी /नैमिष टुडे
छिबरामऊ (कन्नौज)। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश से
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और एंटी रोमियो अभियान को सफल बनाने में कोतवाली छिबरामऊ की मिशन शक्ति टीम ने ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे देखकर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है।
सुबह से लेकर देर रात्रि तक बिना थके, बिना रुके चलने वाले शक्ति दीदी के कदमों ने यह साबित कर दिया कि जब खाकी संकल्प ले लेती है, तो समाज में बदलाव अवश्य आता है।
महिला कांस्टेबल शिवानी पाराशर और नेहा रघुवंशी ने पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमण कर गली-गली जनता को जागरूक किया, वहीं रात होते-होते शोहदों पर कार्रवाई कर यह संदेश दिया कि नारी सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
जनजागरण से लेकर कार्रवाई तक — मिशन शक्ति टीम की हर मोर्चे पर सफलता
कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र में जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिला शक्ति ने छात्राओं व महिलाओं को नारी सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
महिलाओं को बताया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में वीमेन पावर लाइन 1090, UP112, ऑपरेशन कवच, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 155260 व 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें।
साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों, आत्मरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शोहदों पर शिकंजा — पुलिस की सख्त निगरानी से डर में मनचले
एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के सौरिख तिराहे से पूर्वी बाईपास तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, तीन सवारी चलाने वालों और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कार्यवाही की गई तथा आवश्यक चेतावनियाँ दी गईं।
इनकी मौजूदगी रही उल्लेखनीय:
निरीक्षक ब्रजमोहन पाल,
SI विमल किशोर,
SI रामजीलाल तिवारी,
महिला कांस्टेबल शिवानी पाराशर,
महिला कांस्टेबल नेहा रघुवंशी।