ज्येष्ठ मांह के पांचवें मंगलवार पर मिश्रित में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, हनुमान मंदिरों में…
Author: नैमिष टुडे
मिश्रित में लाखों की लागत से बन रहे नाले में अनियमितताओं का आरोप , जांच की मांग तेज
मिश्रित में लाखों की लागत से बन रहे नाले में अनियमितताओं का आरोप , जांच की…
एक से दस जून तक आगरा जनपद में आयोजित होंगे व्यापारी संवाद कार्यक्रम
एक से दस जून तक आगरा जनपद में आयोजित होंगे व्यापारी संवाद कार्यक्रम व्यापारियों की समस्याओं…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17-18 जून को दिल्ली में, संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर होगा मंथन
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17-18 जून को दिल्ली में, संगठन विस्तार और…
सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के समापन समारोह में गूंजा नारी शक्ति का उद्घोष, सैकड़ों बेटियों को मिला आत्मविश्वास का मंत्र
सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के समापन समारोह में गूंजा नारी शक्ति का उद्घोष, सैकड़ों…
इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत
इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत
तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत
सुल्तानपुर।जिले की इसौली विधानसभा में सदर व बल्दीराय तहसीलों की कई प्रमुख बाजारे शामिल है।जिनमें प्रमुख रूप से बल्दीराय,कुड़वार,अलीगंज व धम्मौर प्रमुख है।कुड़वार,अलीगंज को नगर पंचायत बनाने की कवायद कई बार शुरू हुई लेकिन नेताओं की मांगे परवान नहीं चढ़ सकी।लिहाजा इसौली विधानसभा में अभी तक कोई भी बाजार नगर पंचायत नहीं बन सकी।
बता दे कि रियासत के समय से कुड़वार बहुत ही पुरानी बाजार है।जिसकी आबादी इसौली विधानसभा के सभी गांवों में सबसे ज्यादा है।कुड़वार ग्राम पंचायत में सबसे अधिक मतदाता भी है।पूर्व में इसे नगर पंचायत बनवाने की कवायद नेताओं द्वारा शुरू की गई थी लेकिन आज तक नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं मिल सका।दशक भर पहले विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय बाजार को तहसील का दर्जा मिला।तहसील बनने के बाद फायर ब्रिगेड बनाने का कार्य शुरू हुआ।लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक फायर ब्रिगेड का ऑफिस नहीं बन सका। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वलीपुर बाजार में फायर टेंडर खड़ी करके क्षेत्र में लगने वाली आग को बुझाया जाता है।वही बल्दीराय तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी आज तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं प्राप्त कर सकी।बल्दीराय थाने को कोतवाली को दर्जा नहीं मिला।जिला मुख्यालय से बल्दीराय मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज बस की भी व्यवस्था नहीं हो सकी।आने जाने वालों को या तो निजी साधन से सफर करना पड़ता है या डग्गामार वाहनों के सहारे दूरी तय करनी पड़ती है।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बल्दीराय में कट बनाने की मांग भी काफी दिनों से उठ रही है लेकिन अभी तक कोई उस पर भी अमल नहीं की गई।वही जिले की अन्य विधानसभाओं की बात करे तो लंभुआ विधानसभा में तहसील मुख्यालय लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में है।इसी तरह कादीपुर विधानसभा में कादीपुर तहसील मुख्यालय व दोस्तपुर कस्बा नगर पंचायत के रूप में कार्य कर रहा है। अब इसे इसौली की जनता का दुर्भाग्य समझे या जन प्रतिनिधियों की नाकामी कि अभी तक इसौली विधानसभा की किसी भी बड़े कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका।चुनाव में विकास की गंगा बहाने का वादा करने वाले नेताओं से इस बार इसौली की जनता सवाल जरूर पूछेगी।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व…
विधायक ज्ञान तिवारी ने किया सत्संग हाल का भूमि पूजन
विधायक ज्ञान तिवारी ने किया सत्संग हाल का भूमि पूजन सांडा/सीतापुर विधायक ज्ञान तिवारी ने विधानसभा…
खंड शिक्षा अधिकारी सकरन बने बीएसए/समकक्ष अधिकारी
खंड शिक्षा अधिकारी सकरन बने बीएसए/समकक्ष अधिकारी सांडा (सीतापुर) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति सूची…
महमूदाबाद से लहरपुर रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग, परिवहन मंत्री को भेजा ज्ञापन
महमूदाबाद से लहरपुर रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग, परिवहन मंत्री को भेजा ज्ञापन महमूदाबाद,…