ज्येष्ठ मांह के पांचवें मंगलवार पर मिश्रित में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, हनुमान मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

ज्येष्ठ मांह के पांचवें मंगलवार पर मिश्रित में गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, हनुमान मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब ।

मिश्रित, सीतापुर / ज्येष्ठ मांह के पांचवें मंगलवार के पावन अवसर पर धार्मिक नगरी मिश्रित सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कस्बे के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने महाबली हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
कस्बा मिश्रित के नहर चौराहा, तहसील चौराहा तथा ग्राम गुफ्फापुरवा स्थित प्राचीन हनुमान गुफा मंदिर सहित क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ, रामचरितमानस पाठ और सुंदरकांड के आयोजन किए गए । भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे लगाए , जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा । इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया । विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत पतौंजा की ग्राम प्रधान व प्रधान संघ की ब्लाक अध्यक्ष मुन्नी देवी तथा उनके पुत्र ग्राम पंचायत आंट से प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी अनुराग मिश्र , पवन पतौंजा द्वारा तहसील चौराहा स्थित प्राइवेट बस स्टॉप पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाबली हनुमान का प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सराहना की । कस्बे के पीपल चौराहा, नहर चौराहा, तहसील चौराहा सहित अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल शरबत, बूंदी , कढ़ी-चावल , छोला-चावल तथा अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई । भीषण गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला । महिला , पुरुष , युवा और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । देर सायं तक मंदिरों और भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा । पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा । ज्येष्ठ मांह के पांचवें मंगलवार पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान की तथा श्रद्धालुओं को धर्म और सेवा का संदेश भी दिया है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें