
खंड शिक्षा अधिकारी सकरन बने बीएसए/समकक्ष अधिकारी
सांडा (सीतापुर) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति सूची में खंड शिक्षा अधिकारी सकरन ओंकार सिंह को सम्मिलित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/समकक्ष अधिकारी के पद पर पदोन्नति दिए जाने पर विकास क्षेत्र सकरन के शिक्षकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बीईओ ओंकार सिंह की पदोन्नति की सूचना मिलते ही शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा ओंकार सिंह को मिठाई खिलाते हुए माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। शिक्षक संघ अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल ने कहा कि ओंकार सिंह का कार्यकाल सदैव शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में अनुशासन एवं शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए याद किया जाएगा। उनके सरल व्यवहार, प्रशासनिक क्षमता और शिक्षा के प्रति समर्पण के चलते शिक्षक समुदाय में विशेष सम्मान रहा है।
शिक्षक विनोद कुमार, दीपक श्रीवास्तव, कृष्ण कांत ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में भी ओंकार सिंह शिक्षा विभाग को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सकरन के मो आरिफ, प्रवीण कुमार, राधा कृष्ण दीक्षित, चांद मोहम्मद, संजय चित्रांश, ओमकार पांडेय, वीरेंद्र वर्मा, सौरभ शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, सारदा प्रसाद आदि शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने व्यक्तिगत व सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं है।