
सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर के समापन समारोह में गूंजा नारी शक्ति का उद्घोष, सैकड़ों बेटियों को मिला आत्मविश्वास का मंत्र
बेटियां आत्मनिर्भर बनें, तभी भारत सशक्त बनेगा
विष्णु सिकरवार
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आगरा जिला द्वारा खेरागढ़ नगर में आयोजित सशक्त बेटी, सशक्त भारत सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह सोमवार को राघव मैरिज होम, ऊंटगिरी रोड़ खेरागढ़, आगरा में सम्पन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र की लगभग सैकड़ो छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त सैया सुश्री सुकन्या शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम कांत, मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, कार्यक्रम संयोजक वैष्णवी गोस्वामी एवं नगर सहमंत्री सोनम कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती पूजन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि एसीपी सुकन्या शर्मा ने कहा, कि यह शिविर छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। बेटियाँ जब सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रांत उपाध्यक्ष नीलम कांत ने कहा कि अभाविप का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है।
मुख्य वक्ता रजत जोशी, विभाग संगठन मंत्री ने बताया कि सैकड़ों छात्राओं का इस शिविर में एकत्र होना यह सिद्ध करता है कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प अब बेटियों के मन में भी उतना ही प्रबल है जितना बेटों के,जब नारी शक्ति अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़ेगी, तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। अभाविप का संकल्प है कि हम हर छात्रा को उसकी पूरी क्षमता तक पहुँचाएँ।
कार्यक्रम संयोजक वैष्णवी गोस्वामी ने कहा कि सात दिन में छात्राओं ने अनुशासन और सेवा का संकल्प लिया। नगर सहमंत्री सोनम कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की।
अंत में छात्राओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार वितरित कर राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ
कार्यक्रम में मोहित सिकरवार विभाग सह संयोजक,अश्वनी चौधरी जिला एसएफडी संयोजक,शुभ शर्मा जिला एसएफडी संयोजक ,सौम्या, रौनक सिकरवार, धर्मेंद्र बघेल, अंकित बघेल, देव, रूद्र, कौशल,सौरभ कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद रहे।