*गगोंह सहारनपुर* रोटरी अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि किसी दूसरे की किसी भी रूप…
Author: नैमिष टुडे
*वार्षिक बैठक में समिति सचिव ने प्रस्तुत किया 2023 का ब्यौरा*
*नकुड सहारनपुर* नकुड ब्लॉक अन्तर्गत प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड टाबर पर एक वार्षिक सामान्य बैठक…
*लेखपाल से गन पॉइंट पर लूट तीतरों पुलिस के लिए चुनौती बनी लूट*
*तीतरों सहारनपुर* सहारनपुर के थाना तीतरो क्षेत्र के अंतर्गत गांव सालियर के पास रजवाहे की…
अटल जयंती पर आयोजित कार्यकर्ता समागम व तहरी भोज कार्यक्रम में भाजपाइयों ने अटल जी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए*
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा कुड़िया घाट , चौक में कार्यकर्ता समागम, संगोष्ठी व तहरी भोज का आयोजन किया गया।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, लखनऊ प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, एमएलसी मोहसिन राजा ने सर्वप्रथम अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उसके उपरांत अटल जी के साथ अपनी स्मृतियों को साझा किया।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी एक ऐसी विरासत के मुखिया थे जिन्होंने कभी किसी से भेद भाव और दुर्भाव नहीं किया। पक्ष, विपक्ष के सभी नेता उनको अपना नेता मानते था। कभी भी धर्म, पार्टी या जाति के आधार पर किसी से भेद नहीं किया, सभी पार्टियों के लोग उनके साथ खड़े होते थे। अटल जी ने राजनीति के अजातशत्रु के रूप में जीवन भर कार्य किया। अटल जी एक बार पाकिस्तान दौरे पर गए तो अटल जी जब पाकिस्तान की सड़कों पर निकले तो बड़ी संख्या में पाकिस्तान की जनता भी उनको देखने के लिए मौजूद थी।अटल जी ऐसे नेता थे जो हमेशा दूसरों को साथ लेकर चलते थे।
राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अटल जी की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि अटलजी के प्रधानमंत्री रहते हुए कोई छोटा कार्यकर्ता भी उनके पास पहुंच जाता था तो वे बहुत सम्मान करते थे. अटलजी “अटल” थे. अपने पहले महापौर चुनाव का जिक्र करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जब वह मेरे समर्थन में सभा करने आए थे तो उन्होंने कहा था कि मैं यह कुर्ता पहना हूं, अगर नीचे पजामा न हो तो कैसा लगूंगा. उन्होंने कहा था कि ऊपर कुर्ता संसद है और नीचे के पायजामा नगर निगम है. मुझे सांसद तो बना दिया लेकिन अब नगर निगम भी जीताना है और मेरी चुनाव की नैया पार हो गई।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि ‘बाबूजी’ लाल जी टंडन जी के द्वारा अटल जी की जयंती के अवसर पर चौक कुड़िया घाट पर कार्यकर्ता समागम व तहरी भोज कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी जिसको लखनऊ महानगर द्वारा कई दशकों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धेय अटल जी आज भी हम सब कार्यकर्ताओं के ह्रदय में निवास करते हैं तथा उनकी सरलता, सौम्यता तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आदर का जीवंत भाव आज भी हम सबको प्रेरणा प्रदान करता है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जी. एन सेठ, विनोद बाजपेई, मनोहर सिंह, रमेश तूफानी, शिवकुमार और शांति गुप्ता को पुष्प कुछ और अंग वस्त्र प्रदान करके सम्मान भी किया जिन्होंने लखनऊ के गौरव श्रद्धेय अटल जी के साथ पार्टी के लिए कार्य किया था।
प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महापौर सुषमा खर्कवाल,एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने भी अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की व संस्मरणों को साझा किया।
सम्मान समारोह के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों ने अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, अमित टंडन, महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया, जया शुक्ला, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, अभिषेक खरे , मानवेंद्र सिंह, विमर्श रस्तोगी, सीता नेगी सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण व बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ तहरी भोज किया और गजक, रेवड़ी व लईया के लड्डुओं का आनंद लिया।
साहिल रस्तोगी जिला संवाददाता अवध की आवाज लखीमपुर खीरी*
लखीमपुर खीरी थाना खमरिया के अंतर्गत रहुआ चौकी आपको बता दे की प्राप्त जानकारी के…
एक मुश्त समाधान योजना का तृतीय चरण 31 दिसंबर 2023 को होगा समाप्त : अधीक्षण अभियंता*
*एक मुश्त समाधान योजना में जिले में 48252 उपभोक्ताओं का पंजीयन कर विद्युत विभाग ने…
दया अखाड़ा पर गरीब बच्चों को निःशुल्क पहलवानी के गुण सिखाकर पहलवानों की युवा पीढ़ी फसल कर रहें हैं गुरु रामब्रज यादव
विष्णु सिकरवार आगरा। आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर के गांव मदरा में पिछले कई वर्षों…
लाल सागर में हूती विद्रोही संकट-भारत अमेरिका सहित दुनियां का अरबों डॉलर का व्यापार खतरे में आया
हूती विद्रोहियों ने भारत अमेरिका सहित दुनियां के कई देशों की टेंशन बड़ाई – मुकाबला…
सामाजिक संस्था संवेदना ने गरीब जरूरतमंदों को बांटे कंबल
हरदोई / साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था संवेदना द्वारा ‘गुलामऊ ग्राम में जरूरतमंद ग्रामीणों…
*विश्व मानवाधिकार के राष्ट्रीय संरक्षक की उपस्थिति में हुआ बैठक का आयोजन*
पहला -सीतापुर विधान सभा सिधौली रेलवे क्रॉसिंग निकट रविदास मंदिर परिसर में भारतीय लोकतान्त्रिक समाज महासंघ…