जौनपुर Archives - Naimish Today

बदलापुर में पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने ‘जन विश्वास पदयात्रा’ का किया शुभारंभ, 45 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर सुनेंगे जनता की समस्याएं
बदलापुर में पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने ‘जन विश्वास पदयात्रा’ का किया शुभारंभ, 45 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर सुनेंगे जनता की समस्याएं

नैमिष टुडे /ब्यूरो, जौनपुर

जौनपुर जनपद के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने करशूलनाथ धाम में भगवान रुद्र के आशीर्वाद एवं 300 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा संपन्न महा रुद्राभिषेक के उपरांत ‘जन विश्वास पदयात्रा’ का शुभारंभ किया। महाप्रसाद वितरण के बाद प्रारंभ हुई यह पदयात्रा लगभग 45 दिनों तक विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे ने कहा कि जन विश्वास पदयात्रा का उद्देश्य बदलापुर विधानसभा के प्रत्येक गांव, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचकर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुनना है। उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि जनता से प्राप्त सुझावों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, महिला सुरक्षा, रोजगार, कौशल विकास तथा युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विकास का व्यापक रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के उस अंतिम व्यक्ति की आवाज को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जिसकी बातें अक्सर व्यवस्था तक नहीं पहुंच पाती हैं।

बाबा दुबे ने कहा कि जाति, धर्म, वर्ग और दल से ऊपर उठकर पूरे बदलापुर को एक परिवार मानते हुए सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने युवाओं को क्षेत्र का भविष्य बताते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल शिक्षा, खेल, स्वरोजगार और कौशल विकास जैसे विषयों पर युवाओं से सुझाव लेकर ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान प्राप्त प्रत्येक सुझाव को संकलित किया जाएगा ताकि भविष्य की विकास योजनाएं जनता की प्राथमिकताओं के अनुरूप तैयार की जा सकें। उनका मानना है कि विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

इस दौरान पूर्व विधायक ने करशूलनाथ धाम में विकास कार्यों को लेकर वर्तमान विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के विकास के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि खर्च दिखाई गई, जबकि धरातल पर लगभग 20 लाख रुपये के ही कार्य दिखाई देते हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि “ईश्वर सबको देता है, लेकिन आज के समय में लोग ईश्वर के नाम पर होने वाले विकास कार्यों में भी भ्रष्टाचार करने से नहीं चूक रहे हैं।” उन्होंने कहा कि समय आने पर वर्तमान विधायक को जनता के सामने इसका हिसाब देना होगा।

कार्यक्रम में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जन विश्वास पदयात्रा को अपना समर्थन दिया। आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलापुर के विश्वास, विकास और स्वाभिमान का जनसंकल्प है।

The post बदलापुर में पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने ‘जन विश्वास पदयात्रा’ का किया शुभारंभ, 45 दिनों तक गांव-गांव पहुंचकर सुनेंगे जनता की समस्याएं appeared first on Naimish Today.

जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अरुण कुमार दुबे /नैमिष टुडे

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 31 जुलाई 2026 को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था, उपलब्ध दवाओं एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी बंदियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा गंभीर रोगियों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जाए।

इसके अलावा अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, रसोईघर, भोजन वितरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित कारागार के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा appeared first on Naimish Today.

बदलापुर में 4 अगस्त को निकलेगी ‘जन-गण विश्वास पदयात्रा’, पूर्व विधायक ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने किया जनसहभागिता का आह्वान
बदलापुर में 4 अगस्त को निकलेगी ‘जन-गण विश्वास पदयात्रा’, पूर्व विधायक ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने किया जनसहभागिता का आह्वान

ब्यूरो चीफ/ जौनपुर

बदलापुर, / बदलापुर के विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 4 अगस्त (मंगलवार) को “जन-गण विश्वास पदयात्रा” का आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे बाबा करशूल नाथ धाम से भगवान भोलेनाथ के पावन आशीर्वाद एवं महारुद्राभिषेक के पश्चात होगा।

इस अवसर पर आदरणीय पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलापुर के उज्ज्वल भविष्य, जनविश्वास और विकास का सामूहिक संकल्प है। यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना जाएगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बदलापुर के विकास की असली ताकत यहां की जागरूक जनता है। प्रत्येक परिवार, युवा, किसान, व्यापारी, महिला एवं समाज के हर वर्ग की भागीदारी इस जनअभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और मित्रों के साथ इस ऐतिहासिक पदयात्रा में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि “जब जनता एकजुट होकर चल पड़ती है, तब बदलाव का इतिहास स्वयं लिखा जाता है।”

पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने कहा कि 4 अगस्त को हर घर से एक आवाज़, हर गांव से एक कदम और हर दिल से एक संकल्प बदलापुर के विकास के नाम होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से इतिहास के केवल साक्षी नहीं, बल्कि इतिहास बनाने वाले बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम विवरण

– कार्यक्रम: जन-गण विश्वास पदयात्रा

– स्थान: बाबा करशूल नाथ धाम, बदलापुर

– दिनांक: 4 अगस्त 2026 (मंगलवार)

– समय: प्रातः 9:00 बजे

– विशेष: महारुद्राभिषेक के पश्चात भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ पदयात्रा का शुभारंभ।

निवेदक:

आदरणीय पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे जी

The post बदलापुर में 4 अगस्त को निकलेगी ‘जन-गण विश्वास पदयात्रा’, पूर्व विधायक ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने किया जनसहभागिता का आह्वान appeared first on Naimish Today.

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश (बाबा) दुबे ने वीर शहीदों को किया नमन
कारगिल विजय दिवस पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश (बाबा) दुबे ने वीर शहीदों को किया नमन

अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, कहा— कारगिल विजय भारत के स्वाभिमान और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक

जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय ओमप्रकाश (बाबा) दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों एवं वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया।

अपने संबोधन में ओमप्रकाश (बाबा) दुबे ने कहा कि कारगिल विजय केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, राष्ट्रीय गौरव और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने दुर्गम परिस्थितियों में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देकर देश की सीमाओं की रक्षा की और विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया। उनका यह बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति का अर्थ केवल भावनात्मक जुड़ाव नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना है। कारगिल के वीर जवानों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से यह संदेश दिया है कि राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए समर्पण ही सर्वोच्च कर्तव्य है। आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं अन्य लोगों ने भी कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

फोटो कैप्शन : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश (बाबा) दुबे तथा उपस्थित पूर्व सैनिक एवं गणमान्यजन।

The post कारगिल विजय दिवस पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश (बाबा) दुबे ने वीर शहीदों को किया नमन appeared first on Naimish Today.

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, 3 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, 3 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ/ जौनपुर

जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज घटना का मात्र तीन घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम प्रसंग के चलते पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार ग्राम भलुवाही निवासी लाल जी ने थाना बदलापुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहू वंदना ने अपने प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर 24 जुलाई 2026 की रात लगभग 11 बजे उनके पुत्र की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना बदलापुर में मु0अ0सं0-372/26 के अंतर्गत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई 2026 को ग्राम भलुवाही से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश पुत्र हरीलाल निवासी ग्राम गजाधरपुर, थाना बदलापुर तथा वंदना पत्नी चन्द्रीप निवासी ग्राम भलुवाही, थाना बदलापुर शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

The post प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, 3 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naimish Today.

30वें दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस बल को किया गया ब्रीफ
30वें दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

नैमिष टुडे /ब्यूरो चीफ /जौनपुर

जौनपुर, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में 27 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री समुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, सुरक्षा उपकरणों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया कि सभी कार्मिक अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से उपस्थित होकर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए रखते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आमजन को अनावश्यक असुविधा से बचाने तथा सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जा रही हैं।

The post 30वें दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस बल को किया गया ब्रीफ appeared first on Naimish Today.

जौनपुर: 8.350 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
जौनपुर: 8.350 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

अरुण कुमार दुबे/ ब्यूरो चीफ /जौनपुर

जौनपुर, 23 जुलाई 2026। बदलापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस ने कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेवादा मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास पुल के पास से महेन्द्र यादव पुत्र स्व. दूधनाथ यादव, निवासी ग्राम नेवादा मुखलिसपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP62DE9195) भी बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बदलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 367/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

– 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा

– हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP62DE9195)

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी पुष्पेश पाण्डेय, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल अनीश कुमार गौतम तथा आरक्षी चालक राजन यादव शामिल रहे।

The post जौनपुर: 8.350 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद appeared first on Naimish Today.

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का थाना सिकरारा में औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का थाना सिकरारा में औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, ऑपरेशन वज्रपात की प्रगति जांची, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

अरुण कुमार दुबे/ ब्यूरो चीफ/ जौनपुर

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को थाना सिकरारा का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा सीसीटीएनएस कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने सक्रिय एवं दुस्साहसी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने तथा पात्र अपराधियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट, जिला बदर एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें आपराधिक माफिया घोषित करने और उनके गैंग का डीसीआरबी में पंजीकरण कराकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

आगामी कांवड़ यात्रा एवं सावन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

थाने पर नियुक्त प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता का मूल्यांकन करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत मनबढ़ एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए उनके अभिलेखीकरण, सोशल मीडिया अकाउंटों की सतत मॉनिटरिंग तथा आपत्तिजनक सामग्री वाले सोशल मीडिया अकाउंटों को टेकडाउन कराने की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियों के परिजनों की काउंसलिंग कर उन्हें आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के प्रति विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर/अपराध) श्री गोल्डी गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह का थाना सिकरारा में औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश appeared first on Naimish Today.

भूजल सप्ताह : पुलिस लाइन जौनपुर में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ, पुलिसकर्मियों ने लिया जन-जागरूकता का संकल्प
भूजल सप्ताह : पुलिस लाइन जौनपुर में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ, पुलिसकर्मियों ने लिया जन-जागरूकता का संकल्प

अरुण कुमार दुबे /ब्यूरो चीफ /जौनपुर

जौनपुर। “भूजल सप्ताह” के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस लाइन, जौनपुर में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री गोल्डी गुप्ता ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण, भूजल संवर्धन तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल के विवेकपूर्ण उपयोग, भूजल संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम “भूजल सप्ताह” अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

The post भूजल सप्ताह : पुलिस लाइन जौनपुर में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ, पुलिसकर्मियों ने लिया जन-जागरूकता का संकल्प appeared first on Naimish Today.

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सख्त, भूमि विवाद व राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सख्त, भूमि विवाद व राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

मड़ियाहूँ तहसील में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच के दिए आदेश

अरुण कुमार दुबे /ब्यूरो चीफ/  जौनपुर

मड़ियाहूँ, जौनपुर। तहसील मड़ियाहूँ सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम चतुर्भुजपुर, विकास खंड बरसठी निवासी जगरनाथ ने पथरगड्डी (मेड़बंदी) कराए जाने तथा ग्राम जैयरामपुर, गोपालापुर निवासी राजमन ने राजस्व निरीक्षक स्तर से पथरगड्डी नहीं कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार मड़ियाहूँ एवं थाना प्रभारी मड़ियाहूँ की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम सुरेरी, परगना गोपालापुर निवासी मकरन्द कुमार ने भूमि की पैमाइश कराए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार मड़ियाहूँ को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करें तथा विवादित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण, न्यायालयों के आदेशों के समयबद्ध अनुपालन तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

The post सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सख्त, भूमि विवाद व राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश appeared first on Naimish Today.