
जौनपुर: 8.350 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
अरुण कुमार दुबे/ ब्यूरो चीफ /जौनपुर
जौनपुर, 23 जुलाई 2026। बदलापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस ने कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेवादा मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास पुल के पास से महेन्द्र यादव पुत्र स्व. दूधनाथ यादव, निवासी ग्राम नेवादा मुखलिसपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP62DE9195) भी बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बदलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 367/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी
– 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा
– हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP62DE9195)
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी पुष्पेश पाण्डेय, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल अनीश कुमार गौतम तथा आरक्षी चालक राजन यादव शामिल रहे।