भूजल सप्ताह : पुलिस लाइन जौनपुर में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ, पुलिसकर्मियों ने लिया जन-जागरूकता का संकल्प

भूजल सप्ताह : पुलिस लाइन जौनपुर में जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ, पुलिसकर्मियों ने लिया जन-जागरूकता का संकल्प

अरुण कुमार दुबे /ब्यूरो चीफ /जौनपुर

जौनपुर। “भूजल सप्ताह” के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस लाइन, जौनपुर में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री गोल्डी गुप्ता ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण, भूजल संवर्धन तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल के विवेकपूर्ण उपयोग, भूजल संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम “भूजल सप्ताह” अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें