प्रा.शि.मित्र संघ का धरना स्थगित, शिक्षा मित्रों की मूल विद्यालय वापसी जल्द:उपेन्द्र गुप्ता

प्रा.शि.मित्र संघ का धरना स्थगित, शिक्षा मित्रों की मूल विद्यालय वापसी जल्द:उपेन्द्र गुप्ता सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश…

बिना नक्शा पास कराए बेसमेंट निर्माण का आरोप, एस डी एम से शिकायत; कार्रवाई की मांग

अवैध निर्माण तो रोकवाइये, बिना नक्शा स्वीकृत के आखिर निर्माण क्यों? कहीं राजस्वकर्मी,नजूल महकमा व लोकल…

मुख्य विकास अधिकारी ने अमहट मंडी का किया औचक निरीक्षण मिली कमियां

मुख्य विकास अधिकारी ने अमहट मंडी का किया औचक निरीक्षण मिली कमियां सुल्तानपुर: दीया तले अंधेरा…

जनाधार को जीत में बदलने के लिए बसपा की शुरू हुई कवायद 2007 के परिणाम को दोहराने के प्रयास में जुटी बीएसपी

जनाधार को जीत में बदलने के लिए बसपा की शुरू हुई कवायद 2007 के परिणाम को…

इसौली विधानसभा को क्या मिलेगी विशेष सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर टिकी निगाहें इसौली विधानसभा को क्या मिलेगी विशेष सौगात जिले…

पिछली सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया,हमारी सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज – योगी आदित्यनाथ

पिछली सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया,हमारी सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज – योगी…

इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत

इसौली विधानसभा में नहीं है कोई नगर पंचायत

तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी बल्दीराय नहीं बन सकी नगर पंचायत

सुल्तानपुर।जिले की इसौली विधानसभा में सदर व बल्दीराय तहसीलों की कई प्रमुख बाजारे शामिल है।जिनमें प्रमुख रूप से बल्दीराय,कुड़वार,अलीगंज व धम्मौर प्रमुख है।कुड़वार,अलीगंज को नगर पंचायत बनाने की कवायद कई बार शुरू हुई लेकिन नेताओं की मांगे परवान नहीं चढ़ सकी।लिहाजा इसौली विधानसभा में अभी तक कोई भी बाजार नगर पंचायत नहीं बन सकी।
बता दे कि रियासत के समय से कुड़वार बहुत ही पुरानी बाजार है।जिसकी आबादी इसौली विधानसभा के सभी गांवों में सबसे ज्यादा है।कुड़वार ग्राम पंचायत में सबसे अधिक मतदाता भी है।पूर्व में इसे नगर पंचायत बनवाने की कवायद नेताओं द्वारा शुरू की गई थी लेकिन आज तक नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं मिल सका।दशक भर पहले विधानसभा क्षेत्र के बल्दीराय बाजार को तहसील का दर्जा मिला।तहसील बनने के बाद फायर ब्रिगेड बनाने का कार्य शुरू हुआ।लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक फायर ब्रिगेड का ऑफिस नहीं बन सका। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वलीपुर बाजार में फायर टेंडर खड़ी करके क्षेत्र में लगने वाली आग को बुझाया जाता है।वही बल्दीराय तहसील मुख्यालय बनने के बाद भी आज तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं प्राप्त कर सकी।बल्दीराय थाने को कोतवाली को दर्जा नहीं मिला।जिला मुख्यालय से बल्दीराय मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज बस की भी व्यवस्था नहीं हो सकी।आने जाने वालों को या तो निजी साधन से सफर करना पड़ता है या डग्गामार वाहनों के सहारे दूरी तय करनी पड़ती है।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बल्दीराय में कट बनाने की मांग भी काफी दिनों से उठ रही है लेकिन अभी तक कोई उस पर भी अमल नहीं की गई।वही जिले की अन्य विधानसभाओं की बात करे तो लंभुआ विधानसभा में तहसील मुख्यालय लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत के रूप में अस्तित्व में है।इसी तरह कादीपुर विधानसभा में कादीपुर तहसील मुख्यालय व दोस्तपुर कस्बा नगर पंचायत के रूप में कार्य कर रहा है। अब इसे इसौली की जनता का दुर्भाग्य समझे या जन प्रतिनिधियों की नाकामी कि अभी तक इसौली विधानसभा की किसी भी बड़े कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त नहीं हो सका।चुनाव में विकास की गंगा बहाने का वादा करने वाले नेताओं से इस बार इसौली की जनता सवाल जरूर पूछेगी।

अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर आरोपियो ने पेश की थी जमानत अर्जी

अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर आरोपियो…

सीएम योगी के हाथों नवाजे गए सुल्तानपुर निवासी कृषि विज्ञानी डॉ. उत्कर्ष

सीएम योगी के हाथों नवाजे गए सुल्तानपुर निवासी कृषि विज्ञानी डॉ. उत्कर्ष •सुल्तानपुर के हाजीपुर बीरी…

राहुल गांधी के आवाज नमूने की जांच पर बहस टली एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में 17 को होगी सुनवाई

राहुल गांधी के आवाज नमूने की जांच पर बहस टली एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में 17 को…

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें