ससुराल मे आए युवक की सदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत

ससुराल मे आए युवक की सदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत

 

अखण्डनगर,/सुल्तानपुर
ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सीएचसी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के पतजूपहाड़पुर गांव में ससुराल आए युवक दीपक (निवासी गोपालपुर, कादीपुर) की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक हैदर अली ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच जारी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें