मुख्य विकास अधिकारी ने अमहट मंडी का किया औचक निरीक्षण मिली कमियां
सुल्तानपुर: दीया तले अंधेरा की कहावत को चरितार्थ कर रही अमहट मंडी में जब बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने टीम के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। “न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी” वाली तर्ज पर मंडी में चारों तरफ गंदगी का ढेर, अवैध अतिक्रमण का जाल और भारी अव्यवस्था पसरी मिली। मंडी परिसर का जायजा लेते ही मुख्य विकास अधिकारी का पारा चढ़ गया। जाम और गंदगी पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि अव्यवस्था अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंडी परिसर में सफाई का टेंडर जल्द पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया गया। फिलहाल सफाई व्यवस्था संभालने की कमान मंडी समिति के कर्मचारी अखिलेश सिंह को सौंपी गई है। और मुख्य विकास अधिकारी ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा, तो ढिलाई बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर सीधे सस्पेंड करने की गाज गिरेगी। निरीक्षण के दौरान चोर की दाढ़ी में तिनका वाली स्थिति तब देखने को मिली, जब *कवरेज कर रहे पत्रकार का वीडियो बनाते देख मुख्य विकास अधिकारी की सुरक्षा में तैनात सिपाही आशीष कुमार पटेल आपा खो बैठा। सिपाही ने पत्रकार से प्रेस कार्ड मांगने के बहाने जबरन मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हालांकि,सांच को आंच क्या मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत सिपाही को टोका और शांत कराया* बरसों से समस्याओं की मार झेल रहे स्थानीय व्यापारियों ने मुख्य विकास अधिकारी के सामने अपनी व्यथा सुनाई और मांग रखी कि मंडी में स्थायी सफाई कर्मियों की तत्काल तैनाती हो,अवैध अतिक्रमण हटाकर,जाम से मुक्ति दिलाई जाए,पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए।