गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने BSA सुल्तानपुर को रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया

गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने BSA सुल्तानपुर को रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया

राजेश बाबा संवादाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर: गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट, जिला कार्यकारिणी सुल्तानपुर के तत्वावधान में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन *4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को गोमती हॉस्पिटल ब्लड बैंक, गोलाघाट, सुल्तानपुर* में किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर श्री उपेन्द्र गुप्ता जी* को इस पुनीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने उपेन्द्र गुप्ता को ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों – रक्तदान, गरीब कल्याण, शिक्षा सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ट्रस्ट के कार्यों को जानकर BSA महोदय ने कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की और कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर *राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता (पत्रकार), जिला अध्यक्ष विजय भोजवाल, जिला सचिव हृदय राम पाल, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक चौरसिया* आदि उपस्थित रहे।

ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष विजय भोजवाल ने बताया कि रक्तदान महादान है और गांधी जयंती पर यह शिविर मानवता की सेवा का संकल्प है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें