इस खास संदेश के साथ चीन के राष्ट्रपति ने दी द्रोपदी मुर्मू को बधाई, भारत और चीन सीमा विवाद पर भी कहीं ये बात

अंतरराष्ट्रीय: द्रौपदी मुर्मु ने देश के 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली। देश की सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी राष्ट्रपति को कई प्रख्यात विदेशी नेताओं ने शुभकामनाएं भेजी हैं।इनमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शामिल हैं। राष्ट्रपति जिनपिंग का बधाई संदेश विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से उन्होंने भारत को कुछ विशेष संदेश भेजने की कोशिश की है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि वह भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मिलकर वह दोनों देशों के बीच आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, राजनीतिक सहयोग को गहरा करने, रिश्ते की मुश्किलों को ठीक से सुलझाने और रिश्ते को सही रास्ते पर ले जाने की कोशिश करेंगे।राष्ट्रपति शी ने यह भी कहा कि एक स्वस्थ और स्थिर भारत-चीन संबंध न केवल इन दोनों देशों के लोगों के हित में होगा, बल्कि यह क्षेत्र और दुनिया में शांति, स्थिरता और विकास के लिए भी आवश्यक है। भारत और चीन के बीच मौजूदा संबंधों को देखते हुए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश माना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: