उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया

सीतापुर  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 02 निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में माह अक्टूबर 2025 से दिसम्बर 2025 तक लाभार्थियों को निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर रिफिल प्रदान की गई है। वर्तमान में. द्वितीय चरण में जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक निशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान की जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के आधार प्रमाणित खातों में सिलेण्डर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी का अन्तरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत निर्गत होने वाले डी०बी०सी० (लाभार्थी को दिए गए दूसरे सिलेण्डर कनेक्शन) पर उक्त योजना लागू नहीं है। योजना के अन्तर्गत मात्र 14.2 किग्रा० के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डरों की सुविधा प्रदान की गई है। जिन लाभार्थियों के पास 05 किग्रा० के सिलेण्डर हैं, उनके द्वारा 14.2 किग्रा० के सिलेण्डर प्राप्त किए जा सकेंगे। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणन अभी तक नहीं हुआ है, उनके जैसे-जैसे आधार प्रमाणित होते जाएंगे, उन्हें उक्त सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से आच्छादित लामार्थी गैस एजेंसी से सम्पर्क करके जानकारी कर सकते हैं कि उनका आधार प्रमाणीकरण हुआ है अथवा नहीं। यदि नहीं हुआ है, तो संबंधित गैए एजेंसी पर ई-के०वाई०सी० के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं। जिन लाभार्थियों का आधार उनके बैंक खातों में लिंक नहीं हुआ है, वह बैंक से सम्पर्क कर अपना आधार बैंक खाते से लिंक (एन०पी०सी०आई०) कराकर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल योजना का लाभ हो सकते हैं।
मा० मुख्यमंत्री जी. उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में दिनांक 28.02.2026 को अपरान्ड 04.00 बजे लोकभवन सभागार, लखनऊ में प्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्क्रम में जिला प्रशासन की ओर से जनपद स्तर पर भी उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। उस अवसर पर सम्पूर्ण जनपद से उण्डियन ऑयल कार्पाेरेशन, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड एवं डिन्दुस्तान पेट्रोलिमय कार्पाेरेशन लि० के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 500 लानार्थियों को आमंत्रित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 20 लाभार्थियो को मुख्य अतिथि मा० नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु द्वारा वितरित किए गए एवं अवशेप लाभार्थियों को जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर०, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, जिला समन्चयक, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना/सेल्स आफीसर, इण्डियन ऑयल कार्पाेरेशन, सीतापुर आदि उपस्थित के द्वारा वितरित किए गए।
मा0 मंत्री राकेश राठौर गुरु के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य नहिलाओं द्वारा प्रयोग किए जाने वाले अशुद्ध जीवाश्म ईंधन के प्रयोग से वातावरण में उत्पन्न होने वाली अशुद्ध वायु और प्रदूषण को रोकना एवं उनसे महिलाओं में उत्पन्न होने वाली बीमारियों को रोककर महिला सशक्तीकरण का बढ़ावा देना है। सरकार की सभी योजनाएं लोक कल्याण एवं गरीबों के हित में हैं। सभी योजनाएं धरातल पर स्पष्ट रूप क्रियान्वित हो रही है, जिनका सीधा लाभ लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार के द्वारा दीपावली एवं होली पर्व पर लाभार्थियों को दो सिलेण्डर रिफिल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है, जिसके द्वितीय चरण निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में किया गया है, जिसके अन्तर्गत जनपद के सभी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों जिनके बैंक खाते आधार लिंक है तथा आधार प्रमाणित है, को उक्त योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल उपलब्ध कराये जायेंगे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें