
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर का वितरण
सुलतानपुर विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सुलतानपुर के पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी द्वारा विधायक सदर, मुख्य विकास अधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गयातत्पश्चात कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्यमंत्री, उ0प्र0 शासन जी द्वारा महिला सशक्तीकरण अभियान, उज्जवला से बना ऊर्जावान होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम का लखनऊ से सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। तदोपरान्त मा0 विधायक सदर व मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रतीक स्वरूप 5 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत डेमो चेक, सिलेंडर का वितरण किया गया। पात्र लाभार्थियों के नाम निम्न हैंः-श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती शकीला बानों, श्रीमती डाली, श्रीमती किरन कौशल, श्रीमती स्मिता हैं।
कार्यक्रम के अन्त में विधायक सदर द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना का वितरण किया जा रहा है। इसके लिये उन्होंने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री, उ0प्र0 का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समस्त लाभार्थीगण उपस्थित रहे।