
कुंडा में दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित सपा नेता पर 25 हजार का इनाम घोषित
एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डन राज पासी की गिरफ्तारी के लिए एसपी दीपक भूकर ने की घोषणा, पुलिस दे रही दबिश
कुंडा (प्रतापगढ़)। कुंडा कोतवाली में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित समाजवादी पार्टी के नेता गुड्डन राज पासी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गुड्डन राज पासी सपा के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बताए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिलने पर एसपी ने इनाम घोषित किया है।क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैश्य ने बताया कि थाना कुंडा में पंजीकृत अभियोग में वांछित गुड्डन राज पासी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वांछित व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।