जनसेवा केंद्र पर एसडीएम की जांच, अधिक वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी

जनसेवा केंद्र पर एसडीएम की जांच, अधिक वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी

डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम अजय यादव, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने और दुकान सीज करने की दी चेतावनी

कुंडा (प्रतापगढ़)। जनसेवा केंद्रों पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायतों को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम कुंडा अजय यादव बस अड्डे स्थित बालाजी जनसेवा केंद्र पहुंचे और जांच-पड़ताल की।केंद्र संचालक पर किसानों से ऑनलाइन आवेदन के नाम पर मनमानी रकम वसूलने की शिकायत मिली थी। एसडीएम ने केंद्र के कामकाज और शुल्क संबंधी व्यवस्था की जांच की। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के साथ दुकान सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम ने कहा कि गरीब किसानों और आम लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र संचालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अधिक वसूली की शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें