
सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा, पदाधिकारियों ने तैयारियों पर की चर्चा
नैमिष टुडे /संवाददाता
अम्बेडकरनगर। जिला कार्यालय अटल भवन पर सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चल रहे ‘वडनगर से वाराणसी’ एवं ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री दिलीप पटेल देव ने की। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों और अब तक की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महामंत्री बिमलेश प्रताप सिंह, बाबा राम शब्द यादव, बाल्मीकि उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की और अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।