
पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने बाढ़ क्षेत्र भदफर,व तेजवापुर की विभिन्न ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया
लहरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चेनिया, चौरा, शाहपुर सेखनापुर, भदफर, रमुवापुर, टिकौना,तेजवापुर, आहिरनपुरवा,खनियापुर, विभिन्न ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया जिसमें ग्रामीणों ने बताया पहली बार बाढ़ आई राहत सामग्री नहीं मिली है।
नाराज ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामहेत भारती से राहत सामग्री बंटवाने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने मौके पर तहसीलदार लहरपुर, एसडीम, ए डीएम, वा, डीएम को फोन किया पूर्व मंत्री का फोन ना उठने पर मंत्री ने जताई नाराजगी।
पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से ऐलान किया अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते है। हम लोग 2 दिन बाद राहत सामग्री ना मिलने पर धरने पर बैठेंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री रामहेत भारती अपने सभी कार्यकर्ता व क्षेत्र वासियों को आश्वासन दिलाया हर संभवत आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे।