
आपदा के चलते बांटी गई राहत सामग्री
समाजसेवियों ने प्रशासन का किया सहयोग
विकास मिश्रा/नैमिष टुडे
सकरन/सीतापुर की विकास खंड सकरन की ग्राम पंचायत देवतापुर में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के प्रयासों से और उपजिलाधिकारी बिसवां राहुल सिंह के दिशा निर्देशन में बाढ़ राहत का तत्काल सर्वे करवाकर पीड़ितों को गाँव गांव राहत सामग्री बांटी जा रही है जिससे निश्चित ही बाढ़ पीड़ितों को इससे कुछ राहत मिलेगी । विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि सरकार इस आपदा में पूरी तरह पीड़ितों के साथ हैं हम गांव गांव जाकर उनके हुए नुकसान का सर्वे करवाकर सरकार द्वारा हर पीड़ित तक आर्थिक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है इस राहत सामग्री वितरण के अवसर पर नायाब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव लेखपाल प्रवेश कुमार लेखपाल धीरज यादव रामकुमार प्रधान देवतापुर आयुष मिश्रा,सुनील चौहान, विनीत अवस्थी, उमाशंकर अवस्थी,सरदार सुरेंद्र सिंह, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी संघ सेन मौके पर मौजूद रहे।