महुअर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश मंदिर परिसर और कृषि फार्म के पेड़ों पर पक्षियों के लिए लगाए घोंसले

महुअर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मंदिर परिसर और कृषि फार्म के पेड़ों पर पक्षियों के लिए लगाए घोंसले

विष्णु सिकरवार
आगरा। किरावली क्षेत्र के गांव महुअर स्थित बाबा गोपालदास मंदिर परिसर में मंगलवार को समाजसेवी अनुज पंडित ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नीम, पीपल और जामुन के पौधे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों को पौधों की देखभाल के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। वहीं, पौधरोपण के साथ पक्षियों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया। मंदिर परिसर और पंडित छीतरिया कृषि फार्म के पास पेड़ों पर पक्षियों के लिए घोंसले लगाए गए। अनुज पंडित ने बताया कि बदलते मौसम में पक्षियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस मौके पर सुभाष भारती उर्फ बेबू, रोहित पंडित, विवेक सोलंकी और भोला पाली समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें