पिपरी बाबा स्थान से पुजारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

पिपरी बाबा स्थान से पुजारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ संदना सीतापुर
थाना संदना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुर्सी लोहरा घाट स्थित पिपरी बाबा स्थान से एक पुजारी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को ग्राम कुर्सी के ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि पिपरी बाबा देवस्थान के पुजारी बाबा धनीराम उम्र करीब 62 वर्ष पुत्र मुलहे, निवासी ग्राम सिमौरी मजरा कुर्सी,अपने देवस्थान पर मौजूद नहीं हैं और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

पुजारी के लापता होने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष संदना , चौकी मंगलम प्रभारी और भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ एवं जांच-पड़ताल की गई। चूंकि मामला घाट और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर आकर स्थलीय निरीक्षण किया है।

*पुजारी बाबा धनीराम के भतीजे मनोज कुमार, पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम सिमौरी मजरा कुर्सी, द्वारा थाने में दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रशासन द्वारा पुजारी की तलाश के लिए आवश्यक विधिक कार्यवाही और खोजबीन की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है ।इस घटना को लेकर गांव या आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। मौके पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस मुस्तैदी से अपनी कार्रवाई में जुटी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें