
भगवान विश्वकर्मा के पूजन उत्सव की शोभायात्रा के समापन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरी लाल विश्वकर्मा ने किया लोगो को संबोधित
प्रतापगढ़। देवाधिदेव शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की पूजन उत्सव पर प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर चिलबिला महुली स्थित राम जानकी मंदिर से चौक घंटाघर होते हुए मंगवा चुंगी स्थित संस्कार गार्डन में समापन संबोधन में कहा कि प्रतापगढ़ जनपद के विश्वकर्मा समाज ने बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में सहयोग किया। वे सभी लोग बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपनी भगवान विश्वकर्मा की चौकी को लाकर महुली राम जानकी मंदिर में सम्मिलित किया। जिनमें प्रमुख रूप से किशनलाल विश्वकर्मा के नेतृत्व में सहजवार रानीगंज महेरी कार्यक्रम धाम की चौकी फूलचंद विश्वकर्मा बहरिया एवं आशीष विश्वकर्मा के नेतृत्व में आकर सम्मिलित हुई इसी क्रम में छतरपुर पूर्व की टीम शिव विजय विश्वकर्मा और लाल बहादुर विश्वकर्मा के नेतृत्व में आकर जाकर सम्मिलित हुई। विशेष उल्लेखनीय है कि नसीरपुर पृथ्वी गंज की टीम संदीप विश्वकर्मा एवं विनीत कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में आकर सम्मिलित हुई बिहार गंज की टीम में राम हेतु विश्वकर्मा एवं शोभित विश्वकर्मा के नेतृत्व में आकर सम्मिलित हुई जिसका संचालन झगड़ू विश्वकर्मा कर रहे थे यह सभी टीम और भगवान विश्वकर्मा की झांकी चौकी का नेतृत्व करने वाले विश्वकर्मा युवा एकीकरण अभियान के सौजन्य से विनीत कुमार विश्वकर्मा नसीर पुर के नेतृत्व में आकर सम्मिलित हुई। दूर दराज जनपद से आए हुए सभी विश्वकर्मा बंधुओं का हृदय की गहराई से अभिनंदन किया ,और भगवान विश्वकर्मा की पूजन उत्सव की हार्दिक बधाई दिया। समापन भाषण के क्रम में जगन्नाथ स्वामी मठ के मठाधीश सेवा निधि गौरांग दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज का कार्यक्रम भव्य दिव्य और भारी जनसैलाब का कार्यक्रम है जो समाज की एकता का प्रदर्शन है। यही समाज को आगे बढ़ाने की दिशा तय कर सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ की धरती पर उमड़ा जन सैलाब समाज के विकास का भविष्य दर्शन कर रहा है जो यह बताता है कि जनपद का नेतृत्व अब सही हाथों में गया है।
अन्य प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर पारसनाथ विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार, फूलचंद विश्वकर्मा सगरा आदि ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की विकास की बागडोर कुंवर बबलू विश्वकर्मा चिलबिला के हाथों में सुरक्षित प्रतीत होती है। जनपद प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार हरी लाल विश्वकर्मा का मार्गदर्शन ही आज के कार्यक्रम की सफलता का श्रेय है । समापन कार्यक्रम में पूजन एवं शोभा यात्रा की सफलता पर कार्यक्रम आयोजन कुंवर बबलू विश्वकर्मा ने कहा कि समाज का कार्यक्रम है समाज के सहयोग से हुआ है इस सफलता का श्रेय का अधिकारी समाज के सभी लोग है।इस अवसर पर अटेवा जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा शिक्षक ने अपने संबोधन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की प्रमुख धुरी मातृशक्ति है। जिनके सहयोग के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। हमारे समाज की महिलाओं को सजग होकर अपने परिवार एवं समाज के विकास में सदैव सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन ज्ञान प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय राम मनोहर विश्वकर्मा सामाजिक पुरोधा के संबोधन के पश्चात समाप्त हुआ।
जुलूस की भव्यता में प्रमुख सहयोगियों में मणिलाल विश्वकर्मा शिक्षक, राजाराम विश्वकर्मा महुली, राजाराम विश्वकर्मा ताला, बाबूलाल शर्मा डड़वा चिलबिला,विनोद विश्वकर्मा डड़वा, लल्ले विश्वकर्मा महुली, हीरालाल विश्वकर्मा उमरी, राम बहादुर विश्वकर्मा उमरी, डॉक्टर अवध नारायण विश्वकर्मा भावलपुर, मोतीलाल विश्वकर्मा सिंधौर, रामकृष्ण विश्वकर्मा शिक्षक सिंधौर, मोनू विश्वकर्मा, हुकुमचंद अरविंद विश्वकर्मा सूबेदार, राम विशाल विश्वकर्मा सगरा, सचिन विश्वकर्मा चंघई पुर, सिद्धेश्वर विश्वकर्मा आंखौ, सत्यजीत उर्फ विपुल दहिला मऊ, विमलेश विश्वकर्मा पूरे ईश्वर नाथ, पुनीत विश्वकर्मा, विनीत विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा दहिलामऊ, धर्मेंद्र विश्वकर्मा छोटे गंज, शोभित विश्वकर्मा राजेंद्र विश्वकर्मा शास्त्री आशापुर, डॉ अजय कुमार विश्वकर्मा कांधर पुर पट्टी, रविंद्र कुमार विश्वकर्मा उर्फ अयोध्या भदौना, राम शिरोमणि विश्वकर्मा सरसी, छोटेलाल विश्वकर्मा शिक्षक नारंग पुर औराइन , आज्ञा विश्वकर्मा बेला, राम प्रकाश पटेल बालापुर, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार विश्वकर्मा खुटार आदि रहे।