
बाघराय में इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन
कुंडा/ प्रतापगढ़। बजाज एजेंसी के बगल इलेक्ट्रिक स्कूटर एवं बाइक के नए शोरूम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक मौजूद रहे।
शोरूम के मालिक अजय कुमार ने बताया कि ग्राहकों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शोरूम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक प्रदूषण मुक्त होने के साथ कम खर्च में बेहतर सफर का विकल्प प्रदान करते हैं।अजय कुमार के अनुसार, इन इलेक्ट्रिक वाहनों में लंबी बैटरी लाइफ, कम रखरखाव खर्च और किफायती संचालन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए अब बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।शोरूम संचालक ने ग्राहकों से इलेक्ट्रिक वाहनों की नई तकनीक और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।