
खेत में पानी लगाने गया युवक घायल मिला
कुंडा प्रतापगढ़।महेशगंज थाना क्षेत्र के
रायगढ़ गांव निवासी राम सूरत शर्मा सोमवार रात घर से कुछ दूर पर स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे सड़क के किनारे स्थित खेत की फसल में पानी लगाने गया। रात में उसके नहीं लौटने पर सुबह घर वाले पहुंचे तो वह चारपाई पर अचेतावस्था में मिला, उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। घायल के भाई नन्हेलाल शर्मा ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। एसआई नीरज कुशवाहा ने बताया कि मौके पर गाड़ी का टूटा वायजर मिलने से एक्सीडेंटल मामला लगता है।मामले की जांच की जा रही है।