
घर आने से रोका तो युवक को पीटा, केस
कुंडा प्रतापगढ़।कोतवाली के समापुर
मोहल्ला निवासी बबलू सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। मोहल्ले के अमन कुमार आए दिन उसके घर आ जाता है। दो अगस्त की रात करीब 10:30 बजे वह फिर उसके घर आ गया। उसने घर आने से मना किया तो उसने मारा पीटा और कहा रोज आएंगे, जान से मारने की धमकी देते चला गया। पुलिस ने पीड़ित बबलू पासी की तहरीर पर आरोपी अमन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।