सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सख्त, भूमि विवाद व राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सख्त, भूमि विवाद व राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

मड़ियाहूँ तहसील में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच के दिए आदेश

अरुण कुमार दुबे/ ब्यूरो चीफ /नैमिष टुडे

मड़ियाहूँ, जौनपुर। तहसील मड़ियाहूँ सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम चतुर्भुजपुर, विकास खंड बरसठी निवासी जगरनाथ ने पथरगड्डी (मेड़बंदी) कराए जाने तथा ग्राम जैयरामपुर, गोपालापुर निवासी राजमन ने राजस्व निरीक्षक स्तर से पथरगड्डी नहीं कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार मड़ियाहूँ एवं थाना प्रभारी मड़ियाहूँ की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम सुरेरी, परगना गोपालापुर निवासी मकरन्द कुमार ने भूमि की पैमाइश कराए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार मड़ियाहूँ को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करें तथा विवादित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण, न्यायालयों के आदेशों के समयबद्ध अनुपालन तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें