बाल श्रम उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान में बाल तस्करी और बाल विवाह पर किया गया जागरूक

बाल श्रम उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान में बाल तस्करी और बाल विवाह पर किया गया जागरूक

नैमिष टुडे /सवाददाता
प्रतापगढ़। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ की ग्राम पंचायत सरखेलपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना एवं तरुण चेतना के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी संजय यादव ने कहा कि बाल तस्करी एक गंभीर अपराध है। इसके प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बच्चों के शोषण, तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
उपनिरीक्षक राम चन्द्र गुप्ता ने बाल श्रम के दुष्परिणामों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों का स्थान स्कूल में है, न कि मजदूरी के कार्यों में। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
तरुण चेतना के प्रतिनिधि हकीम अंसारी ने बाल विवाह की रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को डायल-112 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता बताते हुए कहा कि किसी भी संकट में बच्चों की सहायता के लिए इन सेवाओं का तत्काल उपयोग किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन महेताब खान ने किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित एवं शिक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में तौसीफ रजा की भूमिका सराहनी रही।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें