
भूजल जागरूकता रैली निकालकर पानी बचाने के लिए किया जागरुक
भूजल सप्ताह 2026 के तीसरे दिन गौरा ब्लॉक के रहेटुआ परशुरामपुर में भूजल एवं पर्यावरण जागरूकता रैली एवं भूजल जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,पेड़ वितरित कर लोगों को भूजल संरक्षण की दिलाई गई शपथ।
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पांडेय के निर्देशानुसार लघु सिंचाई विभाग प्रतापगढ़ के सहयोग से आज पर्यावरण सेना द्वारा गौरा ब्लॉक के रहेटुआ परशुरामपुर स्थित पीएस इंटर मीडिएट कॉलेज में पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में भूजल जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को पानी बचाने हेतु प्रेरित किया गया।भूजल जागरूकता रैली कॉलेज से निकल कर परशुरामपुर होते हुए रामापुर पहुंची। रैली में बच्चों ने हाथ में पौधा लिए हुए पेड़ लगाने और पेड़ों को बचाने का संदेश दिया।रैली में लोगों ने पेड़ लगाओ-भूजल बचाओ।जल ही जीवन है।जल है तो कल है।जय प्रकृति जय जगत।जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई विकल्प। रैली पुनः वापस होकर कॉलेज परिसर में भूजल जागरूकता गोष्ठी के रूप में तब्दील हो गई।
भूजल जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए यूनेस्को अवॉर्डी एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन के लिए पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमें पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए जल की बर्बादी को रोकना होगा।उन्होंने सभी लोगों से वर्षा जल संचयन के लिए अपने घर से प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।आगे उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पर्यावरण एवं वर्षा जल संचयन नहीं किया तो पीढ़ियों के लिए पीने के पानी का संकट खड़ा हो जाएगा।जलवायु संकट के चलते अवर्षण की स्थिति में कृषि और जीवन के लिए संकट एक बड़ी चुनौती है।उन्होंने कहा कि हमें जल बर्बादी रोकते हुए बरसात की एक एक बूंद बचानी होगी।
कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं पर्यावरण सेना के वरिष्ठ सैनिक प्रदीप प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और लोगों को भूजल बचाते हुए जलवायु संरक्षण हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर लगभग 300 से अधिक पौधों का वितरण कर लोगों स्वस्थ पर्यावरण बनाने हेतु जागरूक किया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगों भूजल संचयन और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
इस मौके पर प्रदीप प्रजापति, वेद प्रकाश, कमलेश कुमार, संजय यादव, हिमांशु तिवारी, निवेदिता, श्रेयांशी,ज्ञान प्रकाश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।