अमृत सरोवर परिसर में हुआ वृक्षारोपण, डीएम व एसएसपी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अमृत सरोवर परिसर में हुआ वृक्षारोपण, डीएम व एसएसपी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अरुण कुमार दुबे /ब्यूरो चीफ/ नैमिष टुडे

जौनपुर / जनपद जौनपुर के विकास खण्ड रामनगर अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेऊर में मनरेगा तथा केन्द्र एवं राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत निर्मित अमृत सरोवर परिसर में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर श्री सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री कुँवर अनुपम सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अमृत सरोवर की उपयोगिता एवं इसके पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनसामान्य से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अधिकारियों ने कहा कि मनरेगा एवं वित्त आयोग की योजनाओं के माध्यम से विकसित अमृत सरोवर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से इन परिसरों को और अधिक हरित, सुंदर एवं उपयोगी बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें