
अघोषित बिजली कटौती और एसडीओ के फोन न उठाने पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता मिश्रिख पावर हाउस का किया घेराव
मिश्रित सीतापुर / मिश्रित नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती तथा विद्युत विभाग के एसडीओ द्वारा लोगों के फोन न उठाए जाने से नाराज भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारियों और नगरवासियों ने मिश्रित पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन में मिश्रित मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, कमलाकांत मिश्रा, व्यापारी कन्हैया गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है । कि क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है । जिससे आम जनता, व्यापारी और किसान सभी परेशान हैं । तैनात जेई और एसडीओ अवैध वसूली में जुटे हुए है। शिकायत के बावजूद । अधिकारी जन समस्याओ प्रति गंभीर नहीं हैं । जेई एसडीओ द्वारा फोन तक नहीं उठाया जाता । भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर तत्काल बिजली व्यवस्था में सुधार लाने और अघोषित कटौती बंद करने तथा कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की है । उन्होंने चेतावनी दी है । कि यदि सीघ्र समस्या का समांधान नहीं हुआ तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा । फिलहाल विभागीय अधिकारियों ने समस्या के शीघ्र समांधान का आश्वासन दिया है।