
डॉक्टर पीसी यादव की सूझ बूझ से सर्पदंश के दो मरीजों को मिली जिंदगी
नैमिष टुडे संवाददाता
विकास मिश्रा
सांडा/सकरन सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में डॉ पीसी यादव की कड़ी मेहनत और सूझ बूझ से दो लोगों जिंदगी प्रदान की डॉ साहब ने बताया कि रात 12बजे शादाब पुत्र मुबारक को जहरीले सर्प ने डस लिया था जिनको रात में 10 वैक्सीन देकर उनकी स्थिति सामान्य की गई तो वही पर सुबह 5 बजे मुन्ना लाल पुत्र प्रभू निवासी किशुन मडोर को जहरीले सांप में डस लिया था सुबह 5 बजे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लाया गया जहां पर डॉक्टर पीसी यादव की देखरेख में मुन्नालाल को 20 वैक्सीन देकर उनकी स्थिति सामान्य की गई डॉक्टर पीसी यादव ने रात भर जागकर बेहतर इलाज के साथ-साथ जनता को एक संदेश भी दिया है उनके द्वारा बताया गया की अस्पताल में स्नेक बाइट की वैक्सीन मौजूद है अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो तत्काल उस जगह को बांधकर बिना समय गंवाए उसको हॉस्पिटल पहुंचाएं इधर उधर झाड़फूंक के चक्कर में ना पड़े।