एमडी इंटर कालेज के पास यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ गिरा, घंटों बाधित रहा मिश्रित–सिधौली मार्ग बाल-बाल बची लोगों की जान

एमडी इंटर कालेज के पास यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ गिरा, घंटों बाधित रहा मिश्रित–सिधौली मार्ग बाल-बाल बची लोगों की जान

मिश्रित सीतापुर / मिश्रित के मोहल्ला पांडेय नगर में सिधौली मुख्य मार्ग पर एमडी इंटर कालेज के निकट आज गुरुवार सुबह लग भग 5:30 बजे एक विशाल यूकेलिप्टस लिप्टिस का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग कई घंटे तक अवरुद्ध रहा । घटना की चपेट में एक बिजली का पोल भी आ गया, जिससे बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया । जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया । घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है । कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम करीब सुबह 9:00 बजे मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया, तब जाकर धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका । पेड़ गिरने के कारण मिश्रित रेलवे फाटक से नहर चौराहा तक ट्रक, बस, मोटरसाइकिल और अन्य छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रही । करीब तीन से चार घंटे तक लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया ।जबकि राहगीरों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं । स्थानीय लोगों का आरोप है । कि सुबह से सायं चार बजे तक विद्युत विभाग व्दारा वार्ड की बिजली बहाल नही की जा सकी है । लोग इस उमस भरी गर्मी में परेसान चल रहे है । स्थानीय लोगो का आरोप है । कि जिस स्थान पर पेड़ गिरा है । उसके ठीक बगल से हाल ही में नाले की खुदाई कराई गई थी। खुदाई के दौरान पेड़ की जड़ों के आसपास की मिट्टी हट गई । पेड़ की सुरक्षा के लिए कोई आवश्यक उपाय नहीं किए गए। इसी लापरवाही के चलते पेड़ कमजोर होकर सड़क पर गिर गया । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांमले की जांच कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा सड़क किनारे स्थित पुराने और जर्जर पेड़ों का सर्वे कराकर समय रहते आवश्यक कदम उठाने की मांग की है । ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें