बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौके पर मौत, मासूम बच्ची घायल

बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौके पर मौत, मासूम बच्ची घायल

नैमिष टुडे / धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवाँ/ सीतापुर बिसवाँ महमूदाबाद मार्ग पर कंचनपुर मंदिर के निकट मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड़ाइयां पुरवा मास्टरबाग, थाना कमलापुर निवासी अनीत कुमार अपनी पत्नी आशा देवी और पांच वर्षीय पुत्री शगुन के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी विसवां की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनीत कुमार और आशा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना में उनकी मासूम बेटी शगुन घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें